ECHS Ambala Jobs: Applications started for 42 posts including clerk, driver, pharmacist (ECHS अंबाला भर्ती 2025) के तहत एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम स्टेशन अंबाला ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें क्लर्क, ड्राइवर, फार्मासिस्ट, महिला अटेंडेंट, चौकीदार, लैब टेक्नीशियन और अन्य पद शामिल हैं। कुल 42 पदों पर भर्ती की जा रही है।
यह भर्ती संविदा आधार पर होगी। भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन उनके अभाव में सिविलियन उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन है और अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।
योग्यता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया ECHS Ambala Jobs
इन पदों के लिए योग्यता पदानुसार तय की गई है। जैसे फार्मासिस्ट के लिए बी.फार्मा या फार्मेसी डिप्लोमा, क्लर्क के लिए स्नातक और कंप्यूटर ज्ञान, ड्राइवर के लिए आठवीं पास और आर्म्ड फोर्सेज ड्राइविंग लाइसेंस, जबकि महिला अटेंडेंट और सफाईवाला के लिए पढ़ना-लिखना आना जरूरी है।
(ECHS eligibility criteria) के अनुसार, आयु सीमा 18 से 53 वर्ष रखी गई है। वेतन ₹16,800 से ₹28,100 प्रति माह तक होगा। आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ “Officer In Incharge, ECHS Cell, Station Headquarter Ambala – 133001” के पते पर स्पीड पोस्ट या स्वयं जाकर जमा करना होगा।
इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया
(ECHS selection process) में सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू होगा, जिसकी तारीख 26 अगस्त 2025 तय की गई है। इंटरव्यू का स्थान स्टेशन मुख्यालय अंबाला रहेगा।
फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन पदों के लिए 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए 5 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। चौकीदार पद के लिए अनुभव अनिवार्य नहीं है।
ECHS की यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र या प्रशासनिक पदों में काम करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और अधिकारिक वेबसाइट (echs.gov.in) पर जाकर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।













