Education Loan Scheme: Now students will get loan up to ₹ 10 lakh without guarantor:(शिक्षा लोन योजना) के तहत केंद्र सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। अब कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन ले सकता है। यह योजना पीएम विद्या लक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी होनहार छात्र सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
इस स्कीम से उन छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा जो उच्च शिक्षा का सपना देख रहे हैं लेकिन आर्थिक बाधाओं के कारण पीछे रह जाते हैं। खास बात यह है कि ₹7.5 लाख तक के लोन के लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं होगी। इससे लोन लेना आसान हो जाएगा और बैंक भी छात्रों को जल्दी लोन देने के लिए तैयार होंगे।
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? Education Loan Scheme
(PM education loan) का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। सबसे पहले, आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा 10वीं और 12वीं में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
छात्र को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में दाखिला मिल चुका होना चाहिए। यदि ये सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो छात्र (Vidya Lakshmi Portal) पर जाकर आवेदन कर सकता है। वहां एक फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज जैसे आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।
इस योजना से देश के 39 राष्ट्रीयकृत बैंक जुड़े हुए हैं, जो छात्रों को लोन देने में सहयोग करेंगे।
इस शिक्षा लोन योजना के फायदे क्या हैं?
(education loan benefits) की बात करें तो इस योजना में कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। सबसे पहले, जिन परिवारों की आय ₹8 लाख तक है उन्हें ब्याज दर में 3% की छूट मिलेगी। इसके अलावा छात्र इस योजना के तहत विदेश के उच्च रैंकिंग वाले संस्थानों में भी पढ़ाई कर सकते हैं।
₹7.5 लाख तक के लोन पर केंद्र सरकार 75% तक की क्रेडिट गारंटी देगी। इससे बैंकों को भी लोन देने में जोखिम कम लगेगा और छात्रों को जल्दी लोन मिल सकेगा। यह स्कीम उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो सकती है जो पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं।











