ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Electricity WhatsApp Complaint: बिजली शिकायत व्हाट्सएप पर, मोबाइल उठाओ, 2 मिनट में सॉल्व

On: November 2, 2025 9:51 AM
Follow Us:
Electricity WhatsApp Complaint: बिजली शिकायत व्हाट्सएप पर, मोबाइल उठाओ, 2 मिनट में सॉल्व
Join WhatsApp Group

करनाल, (Electricity WhatsApp Complaint): करनाल में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए दो व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं – 9815961912 और 9354761639। निगम का दावा है कि मोबाइल उठाओ, व्हाट्सएप पर मैसेज करो और बिजली की किसी भी समस्या का समाधान पाओ। पंचकूला मुख्यालय से ये नंबर करनाल सर्कल के लिए स्पेशल जारी किए गए हैं।

अक्टूबर में 3682 शिकायतें, 3000 हल

निगम प्रवक्ता के मुताबिक अक्टूबर में 18 सब डिविजनों से कुल 3682 ऑनलाइन शिकायतें आईं। ये बिजली बिल, नया कनेक्शन और बिजली खराब होने से जुड़ी थीं। इनमें से करीब 3000 शिकायतों का समाधान हो चुका है। लेकिन शिकायत तभी दर्ज होगी जब आपका मोबाइल नंबर बिल अकाउंट में दर्ज हो। पहले नंबर सेव करो, फिर ‘हेलो’ करो, भाषा चुनो, सर्विस सिलेक्ट करो और शिकायत लिखो। पहले हेल्पलाइन नंबर ही थे, अब व्हाट्सएप ने आसान बना दिया।

GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं
GPS और ATMS से होगी हाईवे की निगरानी, अवैध पार्किंग करने वालों की अब खैर नहीं

Electricity WhatsApp Complaint: 9 सुविधाएं एक क्लिक पर

व्हाट्सएप नंबर पर आपको 9 तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। बिजली बिल डाउनलोड करो, ऑनलाइन नया कनेक्शन अप्लाई करो, सोलर नेट मीटर के लिए आवेदन दो, शिकायत दर्ज करो, बिल पेमेंट करो, KYC अपडेट करो, मीटर रीडिंग अपलोड करो। टोल फ्री 18001801550 और 1912 पर भी कॉल कर सकते हो।

सबसे ज्यादा शिकायतें मेरठ रोड से

व्हाट्सएप पर सबसे ज्यादा शिकायतें मेरठ रोड सब डिवीजन से आईं। बिजली सुविधा केंद्र के हेल्पलाइन 9354761639, 01842258907, 01842258914, 01842257820 पर भी लगातार कॉल आ रहे हैं। शहर वालों के लिए मॉडल टाउन 9354761629, सेक्टर-13 के लिए 9354761635, HSIIDC के लिए 9354761656 और मुख्य शहर के लिए 9354761641 नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते हो।

हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल
हिसार से वृंदावन जाना हुआ आसान! शुरू हुई नई रोडवेज सीधी बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल

24 घंटे शिकायत, तय समय में समाधान

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता हेल्पलाइन, व्हाट्सएप या सुविधा केंद्र पर कभी भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। सभी शिकायतों का तय समय में समाधान होगा। – नसीब सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

गुरुग्राम में हुई पहली कैबिनेट मीटिंग: 27 अप्रैल को विधानसभा सत्र में पेश होगा क्लेरिकल सर्विस बिल
गुरुग्राम में हुई पहली कैबिनेट मीटिंग: 27 अप्रैल को विधानसभा सत्र में पेश होगा क्लेरिकल सर्विस बिल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment