ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क में हाथियों का जलवा! धूप में मस्ती viral

On: नवम्बर 15, 2025 8:06 अपराह्न
Follow Us:
कलेसर नेशनल पार्क हाथी गुनगुनी धूप में खुले मैदान में झुंड के साथ मस्ती करते हुए।
Join WhatsApp Group

यमुनानगर: कलेसर नेशनल पार्क इन दिनों हाथियों से पूरी तरह गुलजार हो गया है। जैसे ही सर्दी में दोपहर की गुनगुनी धूप निकलती है, जंगल के खुले मैदानों में बड़े-बड़े हाथी झुंड बनाकर धूप सेंकते और चरते दिखाई दे रहे हैं। यह नजारा देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। कई लोग तो जंगल सफारी में आकर इन पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

हर तरफ वन्य जीवों की भरमार

लगभग 12,000 एकड़ में फैला कलेसर नेशनल पार्क जैव विविधता से भरपूर है। यहां हाथी, तेंदुआ, सांभर, चिंकारा, हिरण, जंगली सूअर, नीलगाय और सैकड़ों तरह के पक्षी रहते हैं। वन्य प्राणी इंस्पेक्टर लीलू राम बताते हैं कि सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह की कोहरे वाली ठंड कम होते ही दोपहर में हाथी खुले मैदान में निकल आते हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

छोटे-छोटे बच्चे इधर-उधर दौड़ लगाते हैं, तो बड़े हाथी आराम से चहलकदमी करते और धूप सेकते दिखते हैं। यह दृश्य देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आ रहे हैं। शांत और सुरक्षित माहौल की वजह से हाथी बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।

भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था

वन विभाग ने कलेसर में हाथियों और बाकी जानवरों के लिए खाने-पीने का शानदार इंतजाम किया है। जंगल में कई तालाब और गजलर बनाए गए हैं, जिनमें हर रोज टैंकर से साफ पानी भरा जाता है। कई जगहों पर पानी की पाइपलाइन भी बिछाई गई है, ताकि हाथियों को नहाने और पीने के लिए कभी दिक्कत न हो।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

यही वजह है कि हाथी जंगल से बाहर गांवों की तरफ नहीं भटकते। पिछले कई सालों से कलेसर हाथियों का स्थायी ठिकाना बन चुका है। यह इलाका उनका प्राकृतिक माइग्रेशन रूट भी है।

देहरादून के राजाजी नेशनल पार्क और हिमाचल के जंगलों से भी हाथी यहां आते-जाते रहते हैं। वन विभाग की टीम रोज गश्त करती है और कैमरा ट्रैप से हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment