ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कुरुक्षेत्र डिपो को 20 नई बसें, अब जाम और इंतजार से राहत

On: November 15, 2025 7:17 PM
Follow Us:
कुरुक्षेत्र डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें, यात्रा होगी सुगम, कई मार्गों पर बसों की कमी झेल रहे यात्रियों को मिलेगी राहत।
Join WhatsApp Group

कुरुक्षेत्र: डिपो में अब बसों की संख्या बढ़ेगी। विभाग को 20 नई बसें मिलने के बाद संख्या बढ़कर 220 हो जाएगी। हाल ही में डिपो में छह नई बीएस-6 तकनीक की बसें पहुंची हैं।

अगले एक सप्ताह तक 20 नई और बसें पहुंचने की उम्मीद है। छह बसें पहुंचने के बाद डिपो में बसें की संख्या 203 हो गई है। इनमें 23 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल हैं। लंबे समय से प्रभावित रूट बहाल होंगे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मार्गों पर बसों की समस्या झेल रहे यात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी। बसों की कमी के कारण कुरुक्षेत्र से कैथल, दिल्ली-चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर सहित लोकल मार्गों पर 20 से ज्यादा टाइम मिस रहते हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द इन बसों को रूटों पर संचालित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बसें जाने से परिवहन व्यवस्था एकदम से बिगड़ जाती है। कई रूट प्रभावित होते हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बसें मिलती हैं।
265 की जगह 210 से चलाया जा रहा काम

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

जिलेभर में 265 बसों की जरूरत है लेकिन इन दिनों डिपो में जिलेभर में 210 बसें हैं, जिनमें से 48 बसें पिहोवा डिपो में हैं। हर साल डिपो में 20 से 25 बसें कंडम हो रही हैं।

रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि हाल ही में डिपो को 10 नई बसें मिली हैं। डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 210 हो गई है। और बसें भिवानी से आएंगी। इसके बाद बसों की संख्या 220 हो जाएगी। बसों के आने से रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment