अंबाला (Railway News): 15 दिन बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने मौसम में बदलाव का हवाला देते हुए 56 ट्रेनों के संचालन को लेकर आदेश जारी किए हैं। इन आदेश के तहत आगामी तीन माह यानी दिसंबर से लेकर फरवरी तक 32 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा, वहीं 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में भी कटौती की गई। इन ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।
Railway News: यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम 7 दिसंबर से 22 फरवरी, 12209 कानपुर-काठगोदाम 9 दिसंबर से 24 फरवरी, 12210 काठगोदाम-कानपुर 8 दिसंबर से 23 फरवरी, 14003 मालदा-नई दिल्ली 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।
14004 नई दिल्ली-मालदा 4 दिसंबर 26 फरवरी, 14523 बरौनी-अंबाला 4 दिसंबर से 26 फरवरी, 14524 अंबाला-बरौनी 2 दिसंबर से 24 फरवरी, 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी 8 दिसंबर से 23 फरवरी, 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश 7 दिसंबर से 22 फरवरी, 14615 लालकुंआ-अमृतसर 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैन्सल रहेगी।
ऐसे ही 14616 अमृतसर-लालकुंआ 6 दिसंबर से 28 फरवरी, 14617 पूर्णिया-अमृतसर 3 दिसंबर से 2 मार्च, 14618 अमृतसर-पूर्णिया 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14630 फिरोजपुर-चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14629 चंडीगढ़-फिरोजपुर 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14503 कालका-कटरा 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द कर डी गई है।
वहीं 14504 कटरा-कालका 3 दिसंबर से 28 फरवरी, 14505 अमृतसर-नंगलडैम 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14506 नंगलडैम-अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14213 वाराणसी- बहराइच 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 14214 बहराइच-वाराणसी 2 दिसंबर से 1 मार्च, 14541 चंडीगढ़-अमृतसर 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेंगी।
साथ ही 14542 अमृतसर-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च, 12327 हावड़ा-देहरादून 2 दिसंबर से 27 फरवरी, 12328 देहरादून-हावड़ा 3 दिसंबर से 28 फरवरी, 14111 मुज्जफरपुर-इलाहाबाद 1 दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी।
14112 इलाहाबाद-मुज्जफरपुर 1 दिसंबर से 25 फरवरी, 20451 व 52 कोटा-नई दिल्ली-कोटा 1 दिसंबर से 28 फरवरी, 19611 अजमेर-अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी, 19614 अमृतसर-अजमेर 5 दिसंबर से 1 मार्च तक रद रहेगी।
बीच रास्ते तक संचालन
ट्रेन नंबर 12279 व 80 झांसी-नई दिल्ली-झांसी का संचालन ग्वालियर स्टेशन के बीच नहीं होगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14681 व 82 दिल्ली-जालंधर-दिल्ली का संचालन अंबाला के बीच नहीं होगा।
मौसम में परिवर्तन को लेकर प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 56 ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जानकारी वेबसाइट सहित आरक्षण सिस्टम पर अपडेट कर दी है। यात्री रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर भी ट्रेनों की जानकारी ले सकते हैं।
संचालन अवधि में कटौती
ट्रेन नंबर 22406 व 05 आनंद विहार-भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ सप्ताह में तीन दिन की बजाय दिसंबर से दो दिन चलेगी। इसी प्रकार 13019 व 20 हरिद्वार-काठगोदाम-हरिद्वार सप्ताह के छह दिन चलेगी।
12317 कोलकाता-अमृतसर सप्ताह के बुधवार, 12318 सप्ताह के शुक्रवार, 12357 कोलकाता-अमृतसर मंगलवार, 12358 अमृतसर-कोलकाता वीरवार, 11123 व 24 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर सप्ताह के पांच दिन, 11109 व 10 झांसी-लखनऊ-झांसी सप्ताह के पांच दिन चलेगी।
12033 व 34 कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर सप्ताह के चार दिन, 12180 व 79 आगरा-लखनऊ-आगरा सप्ताह के पांच दिन, 11905 व 06 आगरा-होशियारपुर-आगरा सप्ताह के चार दिन, 15909 व 10 डिब्रूगढ़-लालगढ़ सप्ताह के छह दिन चलेगी।












