ESIC SPREE Scheme: Scheme started! Golden opportunity to register without any investigation, know what is special: (ESIC SPREE 2025 योजना) कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा शुरू की गई एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सामाजिक सुरक्षा के दायरे को व्यापक बनाना है। इस योजना के तहत उन नियोक्ताओं को पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है, जिन्होंने अब तक अपने कर्मचारियों को ESIC के तहत शामिल नहीं किया है।
यह योजना 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान नियोक्ता बिना किसी जांच या दंड के अपने कर्मचारियों को बीमा योजना में शामिल कर सकते हैं। (ESIC Employer Enrollment)
डिजिटल पंजीकरण की सुविधा, कोई पिछला बकाया नहीं ESIC SPREE Scheme
ESIC SPREE 2025 योजना के तहत नियोक्ता ESIC पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और MCA पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की तिथि वही मानी जाएगी जो नियोक्ता द्वारा घोषित की जाएगी। इससे पहले की अवधि के लिए कोई अंशदान या लाभ नहीं देना होगा। (ESIC Digital Registration)
इसका मतलब है कि नियोक्ता को पिछली देनदारियों या निरीक्षण की चिंता किए बिना पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने का अवसर मिलेगा। यह विशेष रूप से उन छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए फायदेमंद है जो अब तक ESIC से बाहर थे।
अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, न चूकें मौका
उप क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम के प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित ESIC की 196वीं बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है। (ESIC Scheme Benefits)
उन्होंने अपील की है कि इच्छुक नियोक्ता अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इससे न केवल कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा मिलेगी, बल्कि नियोक्ता भी कानूनी जटिलताओं से बच सकेंगे।













