ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पंजोखरा में तेंदुआ दिखने की सोशल मीडिया पर पोस्ट की फेक फोटो, नहीं मिला कोई जानवर

On: November 8, 2025 8:14 PM
Follow Us:
पंजोखरा में तेंदुआ दिखने की सोशल मीडिया पर पोस्ट की फेक फोटो, नहीं मिला कोई जानवर
Join WhatsApp Group

अंबाला। तेंदुआ दिखने की सूचना ने वन्य प्राणी विभाग को परेशान कर दिया है। सूचना पाने के बाद मौके पर कोई जानवर नहीं मिलता है। ऐसे में विभाग ऐसी सूचनाओं से परेशान होकर थक गया है। इसके साथ ही शनिवार को तो अत ही हो गई, किसी ने पंजोखरा के एक घर में तेंदुए का फेक फोटो बनाकर प्रसारित कर दिया।

इसके बाद घंटों तक पंजोखरा क्षेत्र के जंगलों में वन्य प्राणी विभाग की टीम सर्च अभियान चलाती रही मगर कोई जानवर नहीं दिखा। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग ने फेक फोटो डालकर लोगों में भर फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई कराने का मन बना लिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने को शिकायत भी पुलिस को दी जा रही है।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

तेंदुआ होने की सूचना मिली थी

28 अक्तूबर को एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें दिख रहा है कि तेंदुए जैसा जानवर एयरफोर्स स्टेशन की दीवार से छलांग लगा रहा है। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने वन्य प्राणी विभाग को साक्ष्य दिखाए और सर्च अभियान शुरू हुआ। इसके अगले दिन वन्य प्राणी विभाग ने हर्बल पार्क में जानवर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया। मगर तीन दिन तक कोई नहीं फसा। इसके बाद विभाग को धूलकोट गांव से सूचना मिली कि धान के खेत में जानवर है।

सोशल मीडिया पर डाली फेक फोटो

वन्य प्राणी विभाग से भरत ने बताया कि ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंजोखरा में तेंदुआ होेने का शक जताया था। इसीलिए उनकी संतुष्टि के लिए हम ग्रामीणों को साथ लेकर सर्च अभियान पर निकले। जंगल में काफी देर तेंदुआ के निशान तलाशे मगर कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं सोशल मीडिया पर तेंदुए की एक घर में बैठे हुए फेक फोटो प्रसारित हो रही है जोकि फेक है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह काम किसी शरारती तत्व का है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

पंजोखरा में कोई जानवर नहीं मिला

टीम के सदस्यों ने तीन घंटे लगाए मगर कोई जानवर नहीं मिला। यहां वन्य प्राणी विभाग ने साफ कर दिया कि अभी तक तेंदुआ होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वीडियो की जांच कराने की बात कही गई। इसके बाद कुछ ही दिन बीते कि माली परेड क्षेत्र में एक परिवार से घर में तेंदुआ जैसा जानवर देखने का दावा कर दिया।

यहां पर विभाग ने सर्च अभियान चलाया कुछ नहीं मिला। अब शुक्रवार को एक किसान ने पंजोखरा रोड के पास खेत में तेंदुआ होने का दावा कर दिया। इसके बाद शाम को सर्च अभियान चलाया गया, फिर शनिवार को भी टीम सर्च अभियान चलाने पहुंची।

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment