अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर निशुल्क पार्किंग की सुविधा शनिवार रात 12 बजे के बाद खत्म हो जाएगी। स्टेशन पर वाहन सहित आने वाले चालकों को शुल्क देना होगा। इसमें साइकिल,स्कूटर, ऑटो/ई-रिक्शा, कार/जीप, टैक्सी, टैंपो ट्रैवलर व बस के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है। इसके अलावा पार्किंग में हेलमेट रखने का भी शुल्क लिया जाएगा। रेलवे के निर्देश पर ठेकेदार ने परिसर में चार बूम बैरियर स्थापित कर दिए हैं। इनमें दो-दो बूम बैरियर आगमन और निकासी द्वार पर लगाए गए हैं। शनिवार रात 12 बजे से पार्किंग की सुविधा के तहत शुल्क वसूलने का कार्य शुुरू कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी भी ठेकेदार ने कर ली है।
पिक एंड ड्रॅाप सुविधा से बचने की सलाह
रेलवे ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि अगर उन्हें ज्यादा देर तक स्टेशन पर रुकना है तो वो पार्किंग में ही अपने वाहन को खड़ा करें ताकि उन्हें पिक एंड ड्रॉप सुविधा के तहत अधिक शुल्क न देना पड़े। रेलवे ने पिक एंड ड्रॉप सुविधा के तहत वाणिज्यिक व गैर वाणिज्यिक श्रेणियों का अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। इसी प्रकार पार्किंग में भी दोनों प्रकार के वाहनों केे लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।
पिक एंड ड्रॉप सुविधा
गैर वाणिज्यिक वाहन
00-10 मिनट तक कोई शुल्क नहीं
10-20 मिनट तक 40 रुपये
20-30 मिनट तक 80 रुपये
30-60 मिनट तक 120 रुपये
60-120 मिनट तक 200 रुपये
वाणिज्यिक वाहन
00-10 मिनट तक 30 रुपये
10-20 मिनट तक 50 रुपये
20-30 मिनट तक 200 रुपये
अंबाला में मासिक पास के रटे
साइकिल – स्कूटर – ऑटो/ई-रिक्शा – कार/जीप – टैक्सी – टैंपो ट्रैवलर – बस – हेलमेट
200 – 500 – 1200 – 1200 – 2000 – 3000 – 5000 – 100
पार्किंग के रेट
समय – साइकिल – स्कूटर – ऑटो/ई-रिक्शा – कार/जीप – टैक्सी – टैंपो ट्रैवलर – बस – हेलमेट
2 घंटे – 5 – 10 – 20 – 30 – 40 – 50 – 100 – 5
2-6 घंटे – 8 – 15 – 30 – 40 – 50 – 75 – 150 – 5
6-12 घंटे – 10 – 20 – 50 – 50 – 60 – 100 – 200 – 5
12-24 घंटे – 15 – 25 – 70 – 70 – 100 – 150 – 300 – 10
24 घंटे से अधिक – 20 – 40 – 120 – 120 – 200 – 300 – 600 – 10
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात से बूम बैरियर की सुविधा शुरु हो जाएगी। रेलवे परिसर में पिक एंड ड्रॉप सुविधा के अलावा पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। अगर वाहन चालक को अधिक समय तक स्टेशन पर रुकना पड़े तो वो पार्किंग की ही पर्ची कटवाए ताकि किसी प्रकार का विवाद न हो और वाहन चालक को अधिक पैसे न देने पड़ें।













