Fake Seeds India: Protection from fake seeds: If you want to save the crop, then follow these important measures while buying: नकली बीज से बचाव (fake seeds india) आज हर किसान के लिए एक अहम जिम्मेदारी बन चुकी है। अच्छी पैदावार की उम्मीद तब ही की जा सकती है जब खेत में डाले गए बीज उच्च गुणवत्ता वाले और प्रमाणित हों। लेकिन बाजार में नकली और मिलावटी बीजों की मौजूदगी किसानों के लिए जोखिम बन गई है।
सरकार ने किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है, जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि बीज खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह सावधानी न सिर्फ फसल को बचाएगी बल्कि मेहनत और पैसों की भी रक्षा करेगी।
बीज खरीदते समय करें ये जांच Fake Seeds India
कृषि मंत्रालय के अनुसार, बीज खरीदते समय सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि पैकेट पर प्रमाणन टैग (certified seeds check) हो। यह टैग यह बताता है कि बीज किसी अधिकृत स्रोत से आया है और इसमें अंकुरण की अच्छी क्षमता है।
दूसरी बात, बीज का एक्सपायरी डेट (seed expiry check) जरूर देखें। एक्सपायर बीज खेत में बोने से न तो पौधे निकलते हैं और न ही फसल मिलती है।
तीसरी और सबसे जरूरी बात, हमेशा बीज को सीलबंद पैकेजिंग में ही खरीदें। खुले या बिना पैक बीजों में मिलावट की संभावना रहती है। और सबसे महत्वपूर्ण, बीज हमेशा लाइसेंस प्राप्त विक्रेता से ही खरीदें।
बीज गुणवत्ता जांच और हेल्पलाइन
अगर किसी किसान को बीज की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो, तो वह बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं से इसकी जांच (seed quality testing) करवा सकता है। वहां यह पता लगाया जा सकता है कि बीज में अंकुरण क्षमता है या नहीं।
इसके अलावा किसानों की मदद के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है — 1800-180-1551, जो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय है। इस नंबर पर बीज से संबंधित शिकायत या सुझाव दर्ज किया जा सकता है।
कृषि मंत्रालय ने किसानों से अपील की है कि वे फसल की गुणवत्ता और मेहनत के संरक्षण के लिए सिर्फ प्रमाणित बीजों का ही इस्तेमाल करें।












