ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

फरीदाबाद को 1550 करोड़ की सौगात, NIT से ग्रेटर फरीदाबाद तक बनेंगे 8 नए फ्लाईओवर

On: मार्च 4, 2026 6:37 अपराह्न
Follow Us:
फरीदाबाद को 1550 करोड़ की सौगात, NIT से ग्रेटर फरीदाबाद तक बनेंगे 8 नए फ्लाईओवर
Join WhatsApp Group

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए फरीदाबाद के बहुप्रतीक्षित ‘ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट’ को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने इस महाप्रोजेक्ट के लिए 1,550 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड जारी किया है। इस 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रूट के बनने से NIT (न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप) और ग्रेटर फरीदाबाद के बीच सीधी कनेक्टिविटी जुड़ जाएगी।

खत्म होगा 1 घंटे का लंबा जाम

फिलहाल स्मार्ट सिटी में सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है। वाहन चालकों को कई किलोमीटर का एक्स्ट्रा चक्कर काटना पड़ता है और वे अक्सर भारी जाम में फंसते हैं। जो सफर चंद मिनटों में पूरा होना चाहिए, उसमें एक घंटा लग जाता है। ईस्ट-वेस्ट प्रोजेक्ट के पूरा होने से गुरुग्राम से आने वाले लोग अब बिना रुके सीधे ग्रेटर फरीदाबाद पहुंच सकेंगे। इससे आम आदमी का पेट्रोल और कीमती समय दोनों बचेगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

इन 8 जगहों पर बनेंगे अंडरपास और फ्लाईओवर

इस बड़े प्रोजेक्ट के तहत फरीदाबाद के 8 प्रमुख पॉइंट्स पर एलिवेटेड फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। बड़खल गांव के ऊपर से और झील के साथ एक नया फ्लाईओवर निकाला जाएगा। दूसरा फ्लाईओवर सैनिक कॉलोनी मोड़ से बड़खल रोड तक बनेगा। सैनिक कॉलोनी से 1.6 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर ईएसआई चौक तक और दूसरा प्याली चौक, हार्डवेयर चौक होते हुए सीधे बाटा चौक तक जाएगा।

अनखीर चौक बनेगा नया जंक्शन

प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के अनुसार अनखीर चौक को एक बड़े जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बड़खल और सूरजकुंड-गुरुग्राम रोड आपस में जुड़ेंगी, जो आगे चलकर सीधे नेशनल हाईवे को कनेक्ट करेंगी। बाटा रेलवे ओवरब्रिज से नेशनल हाईवे की तरफ उतरते समय एक नई स्लिप रोड भी बनाई जाएगी। यह रोड सीधे नीलम पुल की तरफ ऊपर उठती हुई जाएगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

एनआईटी से सीधे क्रॉस होगा हाईवे

अजरौंदा चौक पर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास एक 300 मीटर लंबा अंडरपास बनेगा, जो सीधे सेक्टर-12 रोड पर निकलेगा। इसके आगे सेक्टर-12 एस्कॉर्ट्स कंपनी के पास से एक किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर शुरू होगा, जो बीपीटीपी चौक पर जाकर खत्म होगा। एनआईटी (NIT) इलाके से जिन लोगों को बाईपास या ग्रेटर फरीदाबाद जाना है, वे अब बिना हाईवे के ट्रैफिक में फंसे सीधे अंडरपास के रास्ते अपना सफर तय कर सकेंगे।

Chandigarh MC Gyms: चंडीगढ़ के 11 कम्युनिटी सेंटरों में खुलेंगे जिम, जानें आम लोगों के लिए कितनी होगी फीस

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment