ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Fatehabad News: फतेहाबाद के किसान का कमाल, 7 लाख में बनाया सिस्टम, फसल उत्पादन दोगुना!

On: September 8, 2025 7:57 AM
Follow Us:
Fatehabad News: फतेहाबाद के किसान का कमाल, 7 लाख में बनाया सिस्टम, फसल उत्पादन दोगुना!
Join WhatsApp Group

Fatehabad News (फतेहाबाद) : फतेहाबाद के मॉडल टाउन के तुलसी दास (टीडी) मेहता हर साल बाढ़ से फसल बर्बाद होने से तंग आ चुके थे। लेकिन 2008 में उन्होंने वाटर रिचार्ज सिस्टम की शानदार तकनीक अपनाई और इस समस्या से हमेशा के लिए निजात पा ली। 17 सालों में उनका बोर कभी बंद नहीं हुआ। करीब साढ़े 7 लाख रुपये की लागत से भूजल स्तर 40 फीट तक ऊपर आ गया।

शहर से सटे खानमोहम्मद के आसपास 2 किलोमीटर क्षेत्र में पानी की किल्लत कम हो गई। टीडी मेहता बताते हैं कि 1995 में उन्होंने फतेहाबाद में जमीन खरीदी। यहां बारिश में पानी भर जाता था, तो कभी सूखा पड़ जाता। धान की 8 से 10 क्विंटल और गेहूं की 6 से 7 क्विंटल प्रति एकड़ ही पैदावार होती थी।

2008 में जल संरक्षण के लिए उन्होंने खेत में 10 इंच चौड़ा 415 फीट गहरा ट्यूबवेल बोर कराया। इसमें 2-2 इंच की बारीक छिद्र वाली सीमेंट पाइपें 20 फीट गहराई तक डालीं। 200 फीट डिलीवरी पाइप और 25 एचपी की सबमर्सिबल मोटर लगाई। टीडी मेहता हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

पानी की क्वालिटी हमेशा बेहतर

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अनिल दूहन बताते हैं कि टीडी मेहता के रिचार्ज बोर ट्यूबवेल से 18 बार सैंपल लिए गए, हर बार पानी की क्वालिटी शानदार मिली। इसमें पेस्टीसाइड का नामोनिशान नहीं था। उनके सिस्टम में पानी डालने और निकालने का इंतजाम अलग-अलग है, जो इसे खास बनाता है।

पत्थरों से बना जादुई टैंक

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

बारिश का पानी जमीन में समा जाए, इसके लिए टीडी मेहता ने यमुनानगर से 60 हजार रुपये में 350 फीट गोल पत्थर मंगवाए और टैंक में डलवाए। इसके बाद पानी छिद्रों से ट्यूबवेल के जरिए जमीन में रिसता रहा। इससे ट्यूबवेल का पानी का प्रेशर सुधर गया और बारिश के सीजन में धान की फसल भी बच गई।

फसल उत्पादन में जबरदस्त इजाफा

इस सिस्टम का फायदा साफ दिखा। 2009 में धान की पैदावार 10 क्विंटल से बढ़कर 13.5 क्विंटल प्रति एकड़ हो गई। 2010 की बाढ़ में धान तो डूब गया, लेकिन साढ़े 3 महीने तक पानी जमीन में रिचार्ज होता रहा। उस साल गेहूं की पैदावार 11 क्विंटल प्रति एकड़ तक पहुंच गई। 2008 से पहले भूजल स्तर 178 फीट पर था, जो रिचार्ज सिस्टम अपनाने के बाद 138 फीट पर आ गया। यह किसान की मेहनत का कमाल है, जो पूरे इलाके के लिए मिसाल बन गया।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment