ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Festival special train: अमृतसर और कटिहार के बीच 17 सितंबर से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन

On: सितम्बर 5, 2025 11:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
Festival special train: अमृतसर और कटिहार के बीच 17 सितंबर से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
Join WhatsApp Group

Festival special train, अम्बाला न्यूज : त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे अमृतसर-कटिहार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ये ट्रेन अमृतसर से कटिहार के लिए हर बुधवार और कटिहार से अमृतसर के लिए हर शुक्रवार को रवाना होगी। ट्रेन का संचालन अमृतसर से 17 सितंबर से 5 नवंबर तक और कटिहार से 19 सितंबर से 7 नवंबर तक किया जाएगा।

त्योहारों के लिए अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन

हालांकि, अमृतसर से चलने वाली ट्रेन का 24 सितंबर और कटिहार से चलने वाली ट्रेन 26 सितंबर को रवाना नहीं होगी। इस फैसले से बिहार और पंजाब के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीट पर बैठकर यात्रा करने का मौका मिलेगा। सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान सबसे ज्यादा दबाव ट्रेनों पर ही होता है। इसी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में एसी स्लीपर और जनरल कोच होंगे, ताकि हर श्रेणी के यात्री आरामदायक सफर कर सकें।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

यहां होगा ठहराव

ये स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से कुल 31 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें प्रमुख स्टेशन हैं- कटिहार, पूर्णिया जंक्शन, अररिया कोर्ट, फोर्बेसगंज, निर्मली, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास और अमृतसर शामिल हैं।

अम्बाला में ट्रेनों का बुरा हाल जम्मूतवी 9 घंटे लेट

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

पिछले 4 दिन से यात्रियों को 6 से 7 घंटे तक इंतजार कराने वाली ट्रेनें अब 1 से 2 घंटे ही देरी से चल रही हैं। बारिश का असर कम होने से वीरवार को अम्बाला कैंट जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार नजर आया। वीरवार को अम्बाला से गुजरने वाली 11 ट्रेनें लेट और 13 रद्द रही। हालांकि, जम्मूतवी एक्सप्रेस यात्रियों की परीक्षा लेती रही और यह 9:03 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

ये ट्रेनें रहीं रद्द

12414 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12470 कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14661 शालीमार मलानी एक्सप्रेस, 22461 श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस, 22440 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 12474 सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 14521 अम्बाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14612 गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, 22477 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, 22478 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22705 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस व 20847 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment