ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala: कोहरे का डर अभी से! अंबाला में ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

On: November 16, 2025 4:57 PM
Follow Us:
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर कोहरे की वजह से घंटों इंतजार करते यात्री, अंबाला ट्रेन डिले की ताजा स्थिति।
Join WhatsApp Group

अंबाला, Ambala Train Delay Due to Fog: मौसम परिवर्तित होते ही ट्रेनों के संचालन पर अब असर नजर आने लगा है। इस कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा विशेष ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित हो रहा है और ये ट्रेनें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं तो वहीं यात्रियों को स्टेशन पर बैठकर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।

इस दौरान राहत की बात यह है कि धूप निकलने से यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन उनका सफर लंबा होता जा रहा है। रविवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आने वाली 9 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें

लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी अब धीरे-धीरे प्रभावित होने लगा है। इस कारण ट्रेन नंबर 22424 अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट चार घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची, वहीं ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 30 मिनट की देरी से, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे रही।

ऐसे ही 12752 जम्मूतवी-नांदेड़ 30 मिनट, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर 2:30 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 30 मिनट और कोलकाता से अमृतसर के बीच संचालित दुर्गियाणा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12357 दो घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए ट्रेन के चालकों को निर्धारित गति सीमा में संचालन के निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं कोई हादसा न हो। अभी हालात फिर भी ठीक हैं, लेकिन आने वाले समय में धुंध पड़ते ही ट्रेनों की स्थिति काफी खराब हो जाएगी। इसलिए सुरक्षा को लेकर विशेष एहतियात बरती जाती है।

विशेष ट्रेनों की स्थिति खराब

अमृतसर से बिहार के बीच संचालित विशेष ट्रेनों की स्थिति काफी खराब है। रविवार को भी अमृतसर से जयनगर के बीच संचालित विशेष ट्रेन नंबर 04652 आठ घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04608 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन भी चार घंटे की देरी से पहुंची।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment