ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Badminton tournament: चंडीगढ़ में महिलाओं के लिए फ्री बैडमिंटन टूर्नामेंट, आप भी बनें हिस्सा!

On: September 6, 2025 7:44 AM
Follow Us:
Badminton tournament: चंडीगढ़ में महिलाओं के लिए फ्री बैडमिंटन टूर्नामेंट, आप भी बनें हिस्सा!
Join WhatsApp Group

Badminton tournament, चंडीगढ़। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन (सीबीए) और स्पोट्र्स डिपार्टमेंट पहली बार सिर्फ महिलाओं के लिए एक ऐसा टूर्नामेंट लेकर आ रहा है, जिसकी एक ही शर्त है – आप बैडमिंटन की प्रोफेशनल प्लेयर नहीं होने चाहिए। आप घर संभालती हैं या ऑफिस में काम करती हैं, तो इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकती हैं। कोई फीस नहीं है, न ही कोई रजिस्ट्रेशन।

टूर्नामेंट 11 अक्टूबर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-38 के बैडमिंटन कोर्ट पर खेला जाएगा। इसके मैच खेले जाएंगे। मैच 30+, 40 + 50+ एज कैटेगरी में होंगे। बैडमिंटन रैकेट भी आयोजकों की तरफ से दिए जाएंगे। सीबीए वाइस प्रेसिडेंट सुरिंदर महाजन ने बताया- हम सभी को खेल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ये नॉन प्रोफेशनल विमन मीट है, जिसमें ट्राईसिटी की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। फिट इंडिया के तहत फिट लाइफस्टाइल को प्रमोट करने के लिए इसे कराया जा रहा है। विजेताओं को हम मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

शटल, रैकेट, टीशर्ट मिलेंगे

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

बैडमिंटन मीट में खेलने आने वाली महिलाओं को कोर्ट पर गेम के बेसिक्स, नियम और फिटनेस टिप्स दिए जाएंगे, ताकि वे अच्छे से खेल पाएं। उन्हें शटल और रैकेट दिए जाएंगे, टीशर्ट भी आयोजकों की ओर से दी जाएंगी।

सिर्फ यह बातें रखें ध्यान

नॉन मार्किंग शूज : शटलर्स को सीबीए की ओर से सलाह दी गई है कि वे नॉन मार्किंग शूज के साथ मुकाबले खेलें ।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

बिना जूते के मौका : अगर किसी के पास ऐसे शूज नहीं है तो वो महिलाएं पैरों में बिना
कुछ पहने भी खेल सकती हैं।

प्रोफेशनल शटलर्स नहीं : हाउसवाइफ, ऑफिस विमन, टीचर्स के साथ नॉन-प्रोफेशनल शटलर्स ही इसमें खेल सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment