ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

GATE 2026: रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम डेट तक सबकुछ यहां जानें, लॉन्च हुई नई वेबसाइट!

On: August 6, 2025 1:01 PM
Follow Us:
GATE 2026: रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम डेट तक सबकुछ यहां जानें, लॉन्च हुई नई वेबसाइट!
Join WhatsApp Group

GATE 2026 New Website Launched check here registration date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए कमर कस ली है।

इस बार परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी और इसकी आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in को भी लॉन्च कर दिया गया है। जो छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ी खबर है।

GATE 2026: रजिस्ट्रेशन डेट और शेड्यूल

IIT गुवाहाटी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, GATE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी। छात्र बिना किसी लेट फीस के 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं जो उम्मीदवार किसी वजह से तय समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 6 अक्टूबर तक की एक्सटेंडेड विंडो भी रखी गई है, लेकिन इसमें विलंब शुल्क लगेगा।

रजिस्ट्रेशन शुरू – 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

बिना लेट फीस के अंतिम तिथि – 25 सितंबर, 2025 (गुरुवार)

लेट फीस के साथ अंतिम तिथि – 6 अक्टूबर, 2025 (सोमवार)

परीक्षा तिथि – 7, 8, 14, 15 फरवरी, 2026

परिणाम घोषित होने की तिथि – 19 मार्च, 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

GATE 2026 में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या ह्यूमैनिटी में डिग्री ले रहे हैं या पूरी कर चुके हैं। यदि आप किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर हैं, तो भी आप आवेदन के पात्र हैं।

विदेशों से डिग्री करने वाले छात्र भी इस परीक्षा में भाग लेने के लिए योग्य हैं, बशर्ते उनकी डिग्री भारत सरकार की संस्था जैसे AICTE/UGC/MoE द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

महिला, SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए
₹1000 (नियमित अवधि), ₹1500 (विलंब शुल्क के साथ)

अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए
₹2000 (नियमित अवधि), ₹2500 (विलंब शुल्क के साथ)

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

GATE परीक्षा क्या है?

GATE एक नेशनल लेवल की परीक्षा है, जो मास्टर और डॉक्टरेट प्रोग्राम्स में एडमिशन के अलावा कुछ सरकारी उपक्रमों (PSUs) में भर्ती के लिए भी मान्य होती है। इसमें उम्मीदवारों की इंजीनियरिंग और संबंधित विषयों में समझ की जांच की जाती है।

अगर आप सरकारी नौकरी या हायर स्टडीज की तैयारी कर रहे हैं, तो GATE 2026 आपके लिए बड़ा मौका हो सकता है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment