ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Noida schools closed: दिल्ली-NCR में बारिश- क्या आज नोएडा, गाजियाबाद में स्कूल बंद?

On: अक्टूबर 8, 2025 9:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
Noida schools closed: दिल्ली-NCR में बारिश- क्या आज नोएडा, गाजियाबाद में स्कूल बंद?
Join WhatsApp Group

Ghaziabad schools closed tomorrow, Noida schools closed: दिल्ली-NCR में सप्ताह की शुरुआत से ही बारिश का कहर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। मंगलवार को हुई भारी बारिश से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखी गई। ऐसे में माता-पिता और छात्र यह जानना चाहते हैं कि क्या आज नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल बंद हैं। आइए, जानते हैं ताजा अपडेट।

दिल्ली-NCR में स्कूलों का हाल

भारी बारिश के बावजूद दिल्ली सरकार या शिक्षा निदेशालय (DoE) ने स्कूल-कॉलेज बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी की कोई सूचना जारी नहीं हुई है। यानी, आज 8 अक्टूबर 2025 को नोएडा और गाजियाबाद में स्कूल खुले रहेंगे।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

कहां बंद हैं स्कूल?

उत्तर बंगाल के पहाड़ी, तराई और दुआर्स क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस वजह से गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) ने दार्जिलिंग, कुर्सियांग और कलिम्पोंग के पहाड़ी इलाकों में सभी स्कूलों को अगले तीन दिनों तक बंद रखने का फैसला किया है। इन क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

पंजाब में स्थानीय अवकाश

पंजाब के अमृतसर जिले में 8 अक्टूबर को श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि इस अवकाश के तहत ज जिले के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 181 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment