ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold Price Today: सोना-चांदी फिर उछला! दूसरे दिन भी महंगा, दिल्ली-मुंबई में नया रेट,

On: November 4, 2025 8:55 AM
Follow Us:
Gold Price Today: सोना-चांदी फिर उछला! दूसरे दिन भी महंगा, दिल्ली-मुंबई में नया रेट,
Join WhatsApp Group

Gold Price Today 4 November दिल्ली: घरेलू मार्केट में आज सोने और चांदी दोनों के भाव उबल पड़े। गोल्ड लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ा है तो चांदी भी आज महंगी हुई है। चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर इनकी बिक्री हो रही है और जानिए कि गोल्ड-सिल्वर के भाव आगे किस लेवल तक पहुंच सकते हैं?

Gold Price Today 4 November

लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह आज पकड़ ली। हालांकि डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख ने इसकी स्पीड को सीमित कर दिया है। सोने और चांदी की चमक एक बार फिर वापसी की कोशिश में है। लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक बढ़ी है तो चांदी ने भी इसकी राह आज पकड़ ली।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

हालांकि डॉलर की मजबूती और फेड के आक्रामक रुख ने इसकी स्पीड को सीमित कर दिया है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹180 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹160 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹2100 महंगी हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं। दिल्ली में ₹1,13,040 (22 कैरेट) और ₹1,23,330 (24 कैरेट), मुंबई में ₹1,12,910 और ₹1,23,180, कोलकाता में ₹1,12,910 और ₹1,23,180, चेन्नई में ₹1,13,510 और ₹1,23,830, बेंगलुरु में ₹1,12,910 और ₹1,23,180, हैदराबाद में ₹1,12,910 और ₹1,23,180, लखनऊ में ₹1,13,040 और ₹1,23,330, जयपुर में ₹1,13,040 और ₹1,23,330, अहमदाबाद में ₹1,12,940 और ₹1,23,230, पटना में ₹1,12,940 और ₹1,23,230।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹2100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी की चमक स्थिर थी यानी भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज 4 नवंबर को दिल्ली में चांदी ₹1,54,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹1,68,100 है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

किस भाव तक ऊपर चढ़ सकता है गोल्ड और सिल्वर?

OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग का कहना है कि डॉलर लचीला बना हुआ है, जो सोने में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रहा है। ऑग्मोंट गोल्डटेक के मुताबिक सोना $3,920 से $4,060 प्रति औंस (करीब ₹1.19-₹1.22 लाख प्रति 10 ग्राम) और चांदी $46 से $49 प्रति औंस (लगभग ₹1.4-1.5 लाख प्रति किलोग्राम) के बीच स्थिर हो रही है।

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

इससे ऊपर निकलने पर इनमें 3-5% की तेजी आ सकती है। निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट कुणाल शाह का मानना है कि गोल्ड के भाव ऊपर जा सकते हैं। एमसीएक्स पर यह प्रति 10 ग्राम ₹1.23 लाख तक जा सकता है। उनका मानना है कि वैश्विक लेवल पर गोल्ड $4200 तक पहुंच सकता है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment