ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold Price Today: दीवाली पर सोना-चांदी सस्ता! भाव में भारी गिरावट, देखें आज के ताजा रेट!

On: October 20, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Gold Price Today: दीवाली पर सोना-चांदी सस्ता! भाव में भारी गिरावट, देखें आज के ताजा रेट!
Join WhatsApp Group

Gold Price Today Diwali! Prices latest rates 20 October: नई दिल्ली | दीवाली पर सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी! पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में आई बंपर तेजी के बाद अब बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी कमी आई, जिसका असर भारतीय बाजार में भी दिख रहा है। अगर आप इस दीवाली गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए सही मौका हो सकता है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट और कीमतों में गिरावट की वजह।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

एमसीएक्स पर सोना-चांदी के भाव गिरे Gold Price Today

शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत में करीब 3% की गिरावट दर्ज हुई। यह 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से घटकर 1,25,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में भी 8% से ज्यादा की भारी गिरावट देखी गई। यह 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 1,53,929 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने के दाम क्यों टूटे?

केडिया कमोडिटी के फाउंडर अजय केडिया के मुताबिक, अमेरिका-चीन टैरिफ विवाद में ट्रंप का सुलहवादी रुख और अमेरिका-रूस के बीच सकारात्मक बातचीत से भूराजनीतिक तनाव कम हुआ है। इससे सोना, जो सेफ हेवन एसेट माना जाता है, कमजोर हुआ और मुनाफावसूली के कारण कीमतें गिरीं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

हाजिर बाजार में भी सस्ता हुआ सोना

हाजिर बाजार में भी सोने की कीमतों में कमी आई है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,294 रुपये गिरकर 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

वैश्विक बाजार में सोने की चमक फीकी

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। शुक्रवार को कॉमेक्स पर सोना 2.12% यानी 91.30 डॉलर गिरकर 4,213.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment