ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड! 1.17 लाख पार कर गया सोना, करें चेक

On: October 2, 2025 9:29 AM
Follow Us:
Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड! 1.17 लाख पार कर गया सोना, करें चेक
Join WhatsApp Group

Gold Price Today in hindi: सोने-चांदी के ताजा रेट्स आ गए हैं, आइए देखते हैं कि आज इन कीमती धातुओं में कितना उछाल आया है। कुल मिलाकर, आज बुधवार को बाजार में सोने-चांदी के भावों में अच्छी-खासी तेजी दिखी।

बाजार बंद होने तक इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,17,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 1,45,120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 1,100 रुपये उछलकर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गईं। मंगलवार को ये 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर रहीं, जो पहले से ही अपने हाई लेवल पर हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

आज का सोने-चांदी का भाव Gold Price Today

शुद्धता के हिसाब से बुधवार को  रेट्स इस तरह रहे—सुबह के समय सोना 24 कैरेट 1,15,349 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 1,16,586 रुपये और शाम तक 1,17,332 रुपये हो गया। 23 कैरेट सोना सुबह 1,14,887 रुपये से शुरू होकर शाम तक 1,16,862 रुपये पर पहुंचा।

22 कैरेट का भाव सुबह 1,05,660 रुपये, दोपहर 1,06,793 रुपये और शाम 1,07,476 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोना सुबह 86,512 रुपये से शाम 87,999 रुपये तक गया। 14 कैरेट का रेट सुबह 67,479 रुपये, दोपहर 68,203 रुपये और शाम 68,639 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी 999 कीमत सुबह 1,42,434 रुपये, दोपहर 1,44,125 रुपये और शाम 1,45,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुई।

पिछले दिन का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। सोना 500 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोमवार को ये 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत में लगातार चौथे सेशन में तेजी बनी रही और ये 500 रुपये बढ़कर 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। पिछली ट्रेडिंग में ये 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

इसके अलावा, मंगलवार को चांदी की कीमत 500 रुपये उछलकर 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंची। सोमवार को ये 7,000 रुपये की छलांग के साथ रिकॉर्ड 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment