ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3060 उछला! दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 125230

On: नवम्बर 16, 2025 8:32 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3060 उछला! दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 125230
Join WhatsApp Group

Gold Price Today November 16 2025 दिल्ली: सोना एक हफ्ते में ₹3060 महंगा, अब ये है लेटेस्ट रेट वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है।

Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3060 महंगा, अब ये है लेटेस्ट रेट

16 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 3060 रुपये मजबूत हुआ है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 2800 रुपये बढ़ी है।

16 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 125230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऐसा माना जा रहा है कि सप्ताह के दौरान मजबूत वैश्विक संकेतों, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी सरकार के शटडाउन ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

अब इस शटडाउन के खत्म होने के बाद जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े, सोने के लिए अगला बड़ा बूस्ट साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आर्थिक डेटा कमजोर रहने का अनुमान ज्यादा है। शंघाई में सोने के भंडार में भारी बढ़ोतरी भी तेजी का एक कारण रहा। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है…

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 114650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का कहना है कि गोल्ड साल 2026 में 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है। बैंक के ग्लोबल हेड ऑफ मैक्रो एंड फिक्स्ड इनकम स्ट्रेटजी एलेक्स वुल्फ के मुताबिक, 2026 के अंत तक गोल्ड की कीमतें $5,200 से $5,300 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। ANZ का मानना है कि अगले साल के मध्य तक सोना 4,600 डॉलर प्रति औंस पर होगा।

चांदी की कीमत

चांदी में तेजी की बात करें तो एक सप्ताह में इसकी कीमत 16500 रुपये चढ़ी है। 16 नवंबर को यह 169000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 52.03 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment