ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gold-Silver Price: सोना सस्ता, चांदी ने मारी उछाल! देखें आपके लिए क्या है खास?

On: अक्टूबर 4, 2025 6:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
Gold-Silver Price: सोना सस्ता, चांदी ने मारी उछाल! देखें आपके लिए क्या है खास?
Join WhatsApp Group

Gold-Silver Price update:दिल्ली : सोने-चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं और बाजार में हलचल मची है। अगर आप गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज के रेट आपके लिए जानना जरूरी है। बाजार के ताजा अपडेट के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमतों में कमी देखी गई, जबकि चांदी के दाम में उछाल आया है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना घटकर 1,16,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,45,610 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं आज के सोने-चांदी के रेट में कितना उतार-चढ़ाव रहा और क्या है पूरा हाल।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

दिल्ली में सोने-चांदी के रिकॉर्ड स्तर Gold-Silver Price

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई थीं। वहीं, चांदी ने भी 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। लेकिन आज बाजार में सोने के दाम में हल्की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमतें बढ़ी हैं।

आज के ताजा सोने-चांदी के रेट

आज दिनभर के सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखा गया। सुबह, दोपहर और शाम के रेट इस प्रकार रहे:
24 कैरेट सोना: सुबह 1,17,332 रुपये, दोपहर 1,16,833 रुपये, शाम 1,16,954 रुपये प्रति 10 ग्राम।
23 कैरेट सोना: सुबह 1,16,862 रुपये, दोपहर 1,16,365 रुपये, शाम 1,16,486 रुपये प्रति 10 ग्राम।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

22 कैरेट सोना: सुबह 1,07,476 रुपये, दोपहर 1,07,019 रुपये, शाम 1,07,130 रुपये प्रति 10 ग्राम।
18 कैरेट सोना: सुबह 87,999 रुपये, दोपहर 87,625 रुपये, शाम 87,716 रुपये प्रति 10 ग्राम।
14 कैरेट सोना: सुबह 68,639 रुपये, दोपहर 68,347 रुपये, शाम 68,418 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी (999 शुद्धता): सुबह 1,45,120 रुपये, दोपहर 1,45,010 रुपये, शाम 1,45,610 रुपये प्रति किलोग्राम।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख रहा। हाजिर सोना 1% से ज्यादा उछलकर 3,895.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, हाजिर चांदी में करीब 2% की तेजी देखी गई और यह 47.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। अगर आप सोने-चांदी में निवेश या खरीदारी की सोच रहे हैं, तो ये रेट्स आपके लिए अहम हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment