ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

इस दिवाली चंडीगढ़ में फिर गूंजेंगे Green Crackers, 96 लाइसेंस के लिए 3 सितंबर तक करें आवेदन!

On: August 31, 2025 8:28 AM
Follow Us:
इस दिवाली चंडीगढ़ में फिर गूंजेंगे Green Crackers, 96 लाइसेंस के लिए 3 सितंबर तक करें आवेदन!
Join WhatsApp Group

Green Crackers Chandigarh (चंडीगढ़) : इस दीवाली भी चंडीगढ़ में सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही चलेंगे। दिवाली में अभी समय है, लेकिन हर बार की तरह आखिर में ही पटाखों की सेल के लिए टेम्परेरी लाइसेंस देने के बजाय इस बार पहले ही प्रोसेस पूरा कर लिया जाएगा। पटाखों की सेल के लिए टेम्परेरी लाइसेंस की रिक्वेस्ट पर डीसी ऑफिस ने इसके लिए एप्लाई करने की तारीख आगे बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दी है।

रामलीला और दशहरा के लिए भी ऑनलाइन सुविधा

Haryana School Holidays: गर्मी को देखते हुए 25 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 30 जून तक रहेगा
Haryana School Holidays: गर्मी को देखते हुए 25 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश, 30 जून तक रहेगा

पटाखे बेचने के लिए टेम्परेरी लाइसेंस सिर्फ ईको फ्रेंडली ग्रीन क्रैकर्स के लिए होंगे, जिनको सीएसआईआर- एनईईआरआई की तरफ से मान्यता प्राप्त होगी। पिछले कुछ वर्षों में पटाखे बेचने वाले ये शिकायत करते आए हैं कि उनको टेम्परेरी लाइसेंस आखिरी वक्त में दिया जाता है, जिससे वह पहले सामान नहीं खरीद पाते और काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार रामलीला और दशहरा की परमिशन भी डीसी ऑफिस ने सिंगल विंडो के तौर पर सिर्फ ऑनलाइन एप्लाई करने की सुविधा शुरू की है।

टेम्परेरी लाइसेंस के लिए यहां करें एप्लाई

IGU Admissions 2026: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से सीधे करें अप्लाई
IGU Admissions 2026: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू, यहाँ से सीधे करें अप्लाई

1 सितंबर सुबह 9 बजे से 3 सितंबर शाम 5 बजे तक chandigarhservices.chd.gov.in पर ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। एप्लाई करने के साथ प्रत्येक साइट के लिए 500 रुपए की नॉन रिफंडेबल फीस जमा करवानी होगी। 9 सितंबर शाम 4 बजे से बाल भवन सेक्टर-23 में ड्रॉ निकलेगा। सफल एप्लीकेंट्स को टेम्परेरी लाइसेंस दिए जाएंगे।

2 घंटे ही पटाखे चलाने के निर्देश जारी हो सकते हैं

Haryana Roadways: निजी ढाबों पर बस रोकी तो खैर नहीं, परिवहन मंत्री अनिल विज का रोडवेज ड्राइवरों को कड़ा अल्टीमेटम
Haryana Roadways: निजी ढाबों पर बस रोकी तो खैर नहीं, परिवहन मंत्री अनिल विज का रोडवेज ड्राइवरों को कड़ा अल्टीमेटम

चंडीगढ़ उन शहरों में शामिल है जहां पर एयर पॉल्यूशन की समस्या ज्यादा रहती है। इसलिए पिछले कुछ वर्षों से कोर्ट के आदेशों के तहत दिवाली के मौके पर सिर्फ 2 घंटे ही पटाखे चलाने की मंजूरी प्रशासन की तरफ से दी जाती है। इस बार दिशा निर्देश प्रशासन की तरफ से जारी किए जाने हैं। एयर पॉल्यूशन चंडीगढ़ में कम होने के बजाय बढ़ा है, जिसके चलते इस बार भी 2 घंटे ही पटाखे चलाने के दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now