ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

गुरुग्राम के 12 गांवों में उद्योगों का विस्तार, ई-भूमि पोर्टल से होगी खरीद

On: March 3, 2026 12:48 PM
Follow Us:
गुरुग्राम के 12 गांवों में उद्योगों का विस्तार, ई-भूमि पोर्टल से होगी खरीद
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम . गुरुग्राम जिले में रोजगार के नए अवसरों को लेकर बड़ी पहल हुई है। दिल्ली से सटे इस औद्योगिक हब में 3 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने 12 गांवों की करीब 1800 एकड़ भूमि चिह्नित की है। जमीन की खरीद ई-भूमि पोर्टल के जरिए नेगोसिएशन के आधार पर की जाएगी, जिससे किसानों और जमीन मालिकों को सीधा लाभ मिल सके।

गुरुग्राम पहले से ऑटोमोबाइल, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बड़ा केंद्र है। ऐसे में नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। पटौदी, फर्रूखनगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी।

पटौदी में पहला औद्योगिक क्षेत्र, 750 एकड़ भूमि तय

पद्मा स्कीम के तहत पहला औद्योगिक क्षेत्र पटौदी में विकसित किया जाएगा। इसके लिए रामपुर, जनौला, जोरी और जटोला गांव की 750 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। यह इलाका पहले से कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहतर स्थिति में है, जिससे निवेशकों को सुविधा मिलेगी।

हरियाणा के गांवों में अब आएगा पानी का बिल: हर घर में लगेगा मीटर, जानें नई नीति
हरियाणा के गांवों में अब आएगा पानी का बिल: हर घर में लगेगा मीटर, जानें नई नीति

पटौदी-फर्रूखनगर और फर्रूखनगर-हरसरू में भी विकास

दूसरा औद्योगिक क्षेत्र पटौदी-फर्रूखनगर क्षेत्र में प्रस्तावित है। इसके लिए जटोला, जोरी, सांपका और ताजनगर गांव की 500 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। तीसरा औद्योगिक क्षेत्र फर्रूखनगर-हरसरू में विकसित होगा, जहां बाबरा बाकीपुर, ख्वासपुर, पतली हाजीपुर और धाना गांव की 550 एकड़ भूमि तय की गई है।

इन तीनों क्षेत्रों के विकसित होने से दक्षिण हरियाणा के इस हिस्से में औद्योगिक क्लस्टर तैयार होगा। इससे आसपास के गांवों में जमीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है।

भूमि अधिग्रहण नहीं, आपसी सहमति से खरीद

HSIIDC के एक अधिकारी के अनुसार, अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक ई-भूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण दर्ज करेंगे। इसके बाद सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

मात्र 1500 रुपये में मिलेगा 5 किलो का LPG सिलेंडर, गुरुग्राम में किराएदारों के लिए खुली खास सुविधा
मात्र 1500 रुपये में मिलेगा 5 किलो का LPG सिलेंडर, गुरुग्राम में किराएदारों के लिए खुली खास सुविधा

यह प्रक्रिया पारंपरिक भूमि अधिग्रहण की तरह नहीं होगी। सरकार जमीन को चरणबद्ध तरीके से खरीदेगी। पहले चरण में जमीन मालिकों के साथ सीधा एग्रीमेंट किया जाएगा और नेगोसिएशन के आधार पर कीमत तय होगी। इस मॉडल से किसानों को बाजार दर के अनुसार मूल्य मिलने की संभावना है और परियोजना को भी कानूनी अड़चनों से बचाया जा सकेगा।

गुरुग्राम के नखड़ौला गांव की चमकेगी किस्मत, 27 करोड़ से बनेगा मानेसर का पहला हाई-टेक ऑडिटोरियम

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

हरियाणा सरकारी नौकरी अपडेट: 10 अप्रैल तक नहीं दी जानकारी तो खत्म हो जाएंगे ग्रुप डी के पद
हरियाणा सरकारी नौकरी अपडेट: 10 अप्रैल तक नहीं दी जानकारी तो खत्म हो जाएंगे ग्रुप डी के पद

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment