Gurugram Road Project: Gurugram road widening will change the traffic picture – a big project of ₹42 crores: गुरुग्राम सड़क चौड़ीकरण की योजना अब ज़मीन पर उतरने वाली है। सेक्टर-78 से सेक्टर-80 के बीच की मुख्य सड़क को न केवल चौड़ा किया जाएगा बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। इस परियोजना से क्षेत्र की ट्रैफिक समस्याओं का समाधान होगा और रोड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने इस प्रोजेक्ट की (DPR रोड प्रोजेक्ट) के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। ₹42 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट, क्षेत्रीय विकास को नया आयाम देगा और लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा।
दिल्ली-जयपुर हाईवे तक बनेगा सुगम मार्ग Gurugram Road Project
वर्तमान में इस मार्ग की स्थिति कुछ खास नहीं है। (gurugram road project) सिर्फ 3 लेन की सड़क पर रोजाना 35,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। जगह-जगह अतिक्रमण और ट्रैफिक दबाव ने इसे मुश्किल बना दिया है। यह मार्ग तावडू से होते हुए (delhi jaipur highway) तक जुड़ता है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी बिंदु है। मानेसर पुलिस लाइन और नौरंगपुर रूट भी इसी मार्ग पर स्थित हैं।
नई प्रस्तावित सड़क की लंबाई 2300 मीटर और चौड़ाई 84 मीटर होगी। इसमें 3-3 लेन की मुख्य सड़क, 2-2 लेन की सर्विस रोड, फुटपाथ, जल निकासी की व्यवस्था और ग्रीन बेल्ट शामिल हैं। (road widening gurugram)
अगले सप्ताह शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
GMDA की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने जानकारी दी कि निर्माण से पहले विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। (GMDA tender) यह योजना न केवल ट्रैफिक सुगमता पर ध्यान देगी बल्कि स्मार्ट सिटी के तहत गुरुग्राम की सुंदरता को भी बढ़ाएगी।
GMDA का यह कदम शहर की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि योजना समयबद्ध पूरी हो जाती है तो गुरुग्राम को स्मार्ट ट्रैफिक और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात मिलेगी।













