ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Bajra MSP: 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद, MSP का पूरा लाभ!

On: सितम्बर 27, 2025 8:37 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Bajra MSP: 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद, MSP का पूरा लाभ!
Join WhatsApp Group

Haryana Bajra MSP Bajra purchase: चंडीगढ़ | हरियाणा के बाजरा उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर! प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर 2025 से भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और मंडी रेट के बीच के अंतर की राशि किसानों के खातों में जमा की जाएगी। सरकार ने प्रति क्विंटल 625 रुपये की भरपाई राशि तय की है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचेगी।

केंद्र सरकार ने बाजरे का MSP 2775 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। उदाहरण के लिए, अगर मंडी में बाजरा 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिकता है, तो MSP का पूरा लाभ देने के लिए किसान को 625 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें नुकसान से बचाने का बड़ा कदम है।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

मार्केट कमेटी की तैयारियां Haryana Bajra MSP

चरखी दादरी मार्केट कमेटी के सचिव ने पुष्टि की कि 1 अक्टूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू होगी, जो 2023-24 के पैटर्न पर आधारित होगी। मंडियों में खरीद के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

किसान प्ले स्टोर से ‘ई-खरीद’ ऐप डाउनलोड कर घर बैठे गेट पास बुक कर सकते हैं। इससे उन्हें मंडी में लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और उनकी फसल आसानी से सरकारी खरीद केंद्र तक पहुंचेगी।

हरियाणा रोडवेज स्पेशल बस: बहादुरगढ़ से धर्मशाला तक चलेगी सीधी बस, यहां देखें पूरा शेड्यूल | haryana-roadways-bahadurgarh-to-dharamsala-special-bus-service-route-timetable
हरियाणा रोडवेज स्पेशल बस: बहादुरगढ़ से धर्मशाला तक चलेगी सीधी बस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

बारिश से बाजरे को नुकसान

मंडियों में इस समय बाजरे की आवक बढ़ रही है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं। लगातार बारिश की वजह से बाजरा करीब 75% काला हो चुका है, जिससे उसकी गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है। कई किसान अपनी फसल मंडी में छोड़कर जा रहे हैं। अगर बारिश और बढ़ी, तो पहले से खराब बाजरे की हालत और बिगड़ सकती है।

दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत ट्रेन 2031 तक होगी शुरू, रोजाना लगेंगी 242 फेरियां | delhi-panipat-karnal-namo-bharat-train-corridor-update-manohar-lal-2026
दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत ट्रेन 2031 तक होगी शुरू, रोजाना लगेंगी 242 फेरियां

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment