Haryana CET Admit Card: CET Admit Card released: Download from direct link here:(हरियाणा CET एडमिट कार्ड 2025) अब आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 26 और 27 जुलाई को होने वाली CET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (CET Admit Card Website) पर जाएं।
होम पेज पर “डाउनलोड एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि (CET Registration ID, CET DOB Login) दर्ज करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
परीक्षा तिथि और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी Haryana CET Admit Card
HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है कि (HSSC CET Exam Date) 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा आयोजित की जाएगी। 27 जुलाई को रविवार है, इसलिए स्कूल और कॉलेज पहले से बंद रहेंगे। वहीं 26 जुलाई को शनिवार होने के बावजूद सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई है ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान न हो।
इस बार परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं, ऐसे में प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड प्रिंट कर लें और उस पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
साथ ही, परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। (CET Exam Schedule) के अनुसार परीक्षा चार शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।











