Haryana CET Bus Service: CM Saini can give the gift of fare waiver, arrangements for 8000 buses started: हरियाणा CET 2025 बस सुविधा को लेकर प्रदेश सरकार सक्रिय हो गई है। आगामी 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
परीक्षा के दिन छात्रों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ Haryana CET Bus Service
हरियाणा सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग (Haryana Roadways CET) ने करीब 8000 बसों की व्यवस्था करने की पहल की है। खबरों के अनुसार, (CM Saini CET announcement) जल्द ही अभ्यर्थियों के लिए किराया माफी की योजना घोषित कर सकते हैं।
परीक्षा वाले दिन राज्यभर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए (Free Travel CET Haryana) व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विभाग ने (private buses, school buses, college buses) को भी तैयारी में शामिल कर लिया है।
13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
(HSSC CET 2025) परीक्षा में इस साल रिकॉर्ड 13.48 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया है। परीक्षा दो दिन और चार शिफ्टों में संपन्न होगी। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए (Haryana Transport Department CET) ने जिला स्तर पर बसों की प्लानिंग शुरू कर दी है ताकि किसी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में परेशानी न हो।
मंत्री अनिल विज रख रहे हैं परिवहन तैयारियों पर कड़ी निगरानी
परिवहन मंत्री (Anil Vij CET Monitoring) खुद पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को न सिर्फ सुरक्षित बल्कि समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। रोडवेज और अन्य वाहनों के संचालन में कोई लापरवाही न हो। विभाग का उद्देश्य है कि छात्रों को परीक्षा के दिन किसी भी तरह की बाधा का सामना न करना पड़े।












