ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana CET Normalization: रिजल्ट में देरी! नॉर्मलाइजेशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, जानें क्या है मामला

On: August 30, 2025 6:23 AM
Follow Us:
Haryana CET Normalization: रिजल्ट में देरी! नॉर्मलाइजेशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, जानें क्या है मामला
Join WhatsApp Group

Haryana CET Normalization: Delay in result! Normalization dispute reaches High Court, know what is the matter: चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए हुए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के CET रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करने का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है, और अब 2 सितंबर 2025 को इसकी सुनवाई होगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

नॉर्मलाइजेशन पर विवाद, हाईकोर्ट में याचिका Haryana CET Normalization

जानकारी के अनुसार, रोहतक के पवन कुमार ने HSSC के नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

यह मामला लाखों युवाओं से जुड़ा होने के कारण अर्जेंट केटेगरी में लिस्ट किया गया है। इस याचिका की वजह से CET रिजल्ट में देरी होने की संभावना बढ़ गई है। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पहले दावा किया था कि ग्रुप-सी भर्ती के लिए CET का रिजल्ट अगस्त 2025 के आखिर तक जारी हो जाएगा। हालांकि, अब कोर्ट केस के चलते इसमें देरी हो सकती है।

पहले जारी हो चुकी है आंसर की

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

HSSC ने पहले ही CET एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है। लेकिन नॉर्मलाइजेशन विवाद के कारण रिजल्ट पर असमंजस बना हुआ है। लाखों उम्मीदवारों की नजर अब हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी है, क्योंकि इस फैसले से उनके भविष्य पर बड़ा असर पड़ेगा।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment