ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana CET Recruitment: हरियाणा में नौकरी का बंपर मौका! CET से भरे जाएंगे 50 हजार पद, विभागों से मांगा गया खाली सीटों का हिसाब

On: अगस्त 22, 2025 5:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana CET Recruitment: हरियाणा में नौकरी का बंपर मौका! CET से भरे जाएंगे 50 हजार पद, विभागों से मांगा गया खाली सीटों का हिसाब
Join WhatsApp Group

Haryana CET Recruitment: Bumper job opportunity in Haryana! 50 thousand posts will be filled through CET, details of vacant seats sought from departments: चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका देने की तैयारी कर ली है! इस साल कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के जरिए 50 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों को भरने का प्लान तैयार हो चुका है।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां खाली पड़े पदों का पूरा ब्योरा जल्द से जल्द भेजें। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को अब तक विभिन्न विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग मिल चुकी है। इनमें 5600 सिपाही और 750 स्वास्थ्य विभाग के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा भर्तियां शिक्षा विभाग में होने की उम्मीद है, जो युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

50 हजार नौकरियों का मेगा प्लान Haryana CET Recruitment

हरियाणा की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में 5 साल में 2 लाख खाली पदों को भरने का वादा किया था। यानी हर साल 50 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है। अब सरकार इस वादे को पूरा करने में जुट गई है। HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी विभागों से खाली पदों की जानकारी मांगी जा रही है।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

जैसे ही पूरा डाटा आ जाएगा, उसे एक साथ जोड़ा जाएगा। CET के बाद अगर और पदों की मांग बढ़ती है, तो उन्हें भी विज्ञापित किया जाएगा। यह प्रक्रिया नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए उम्मीद की किरण ला सकती है।

हर तिमाही में मांगा जाएगा खाली पदों का ब्योरा

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सरकार से सुझाव दिया है कि सभी विभाग हर तीन महीने में खाली पदों की मांग भेजें। इससे भर्ती प्रक्रिया को पहले से बेहतर तरीके से प्लान किया जा सकेगा। इस डाटा के आधार पर CET पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगली परीक्षाओं का शेड्यूल भी तैयार होगा। यह कदम भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने में मदद करेगा, ताकि युवाओं को जल्द से जल्द नौकरी मिल सके।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment