ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana CET Result: क्यों 4 महीने बाद भी नहीं आया हरियाणा CET रिजल्ट? लाखों युवाओं में बढ़ी बेचैनी

On: नवम्बर 25, 2025 8:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana CET Result: क्यों 4 महीने बाद भी नहीं आया हरियाणा CET रिजल्ट? लाखों युवाओं में बढ़ी बेचैनी
Join WhatsApp Group

Haryana CET Result: चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी चिंता का माहौल है। 26 और 27 जुलाई को HSSC द्वारा आयोजित CET परीक्षा को पूरे 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है।

विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वादा किया था कि अगले पांच साल में दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी, जिसे भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी शामिल किया था।

भर्ती प्रक्रिया को तेज करना चाहते हैं CM नायब सिंह सैनी Haryana CET Result

17 अक्टूबर 2024 को शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद HSSC ने करीब 24,000 पदों का परिणाम जारी कर दिया, क्योंकि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पहले से चल रही थी।

खबरों के अनुसार, CM नायब सिंह सैनी चाहते हैं कि सरकारी भर्तियां तेज़ और बिना रुकावट के आगे बढ़ें, लेकिन अभी तक प्रक्रियाएं पूरी रफ्तार नहीं पकड़ सकी हैं।

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

नई भर्तियों की रफ्तार धीमी, CET रिजल्ट अटका

अब तक जो चयन सूची जारी हुई है, वे पुरानी भर्तियों की थीं।
नई भर्तियों पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।

इसी बीच ग्रुप-C CET 2025 के चलते लगभग 9000 पदों के विज्ञापन वापस ले लिए गए थे।

हालांकि ग्रुप C CET का पेपर 26–27 जुलाई 2025 को हो चुका है, लेकिन अब तक इसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ।
जब तक CET का रिजल्ट नहीं आएगा, नई भर्तियां आगे नहीं बढ़ पाएंगी, और यही देरी युवा उम्मीदवारों की सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।

खाली पदों का डेटा भेजने के निर्देश तेज

मुख्यमंत्री के लगातार फॉलो-अप के बाद मुख्य सचिव ने सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को निर्देश जारी किए हैं कि सरकारी खाली पदों का पूरा ब्योरा तुरंत HSSC को भेजा जाए।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

सोशल मीडिया पर युवा लगातार CM से आग्रह कर रहे हैं कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए, क्योंकि कई उम्मीदवार उम्र सीमा पार होने की कगार पर हैं।

जल्द जारी होगा HSSC एनुअल कैलेंडर

सूत्रों के मुताबिक, HSSC जल्द ही वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने जा रहा है, जिसमें यह साफ होगा कि

कौन-सी भर्ती कब होगी

कितने पदों पर भर्ती की जाएगी

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

और CET रिजल्ट आने के बाद प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment