Haryana CM Housing Scheme: Nayab Singh Saini gave the gift of house to thousands of poor people: हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना (Haryana CM Housing Scheme) के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने हजारों गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपते हुए ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0’ और ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ के तहत प्लॉट और मलकीयत प्रमाण पत्र वितरित किए।
जगाधरी के सेक्टर-23 में 1144 लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र दिए गए, जबकि 58 गांवों के 3884 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटन पत्र मिले (Plot Allocation Haryana)। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।
पारदर्शिता और डिजिटल प्रक्रिया से हुआ चयन Haryana CM Housing Scheme
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का लाभ केवल ज़रूरतमंद परिवारों को मिला है। कोई सिफारिश नहीं, कोई भेदभाव नहीं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी रही (Digital Housing Allocation Haryana)। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की ताकत है, जो दिल्ली से बनी योजनाओं को हरियाणा के हर कोने तक पहुंचा रही है (Double Engine Government Haryana)।
पहले चरण में 14 शहरों के 15,256 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। इन पर मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत ₹2.5 लाख की सब्सिडी भी दी जा रही है (Subsidy for Home Construction)।
गांवों और शहरों में समान विकास की पहल
गांवों में भी ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना’ के तहत 561 गांवों में 1.58 लाख आवेदकों को प्लॉट देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है (Rural Housing Scheme Haryana)। मकान निर्माण के लिए ₹1.38 लाख की सहायता, शौचालय निर्माण के लिए ₹12,000 और मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी का प्रावधान भी किया गया है।
अब तक 69,150 ग्रामीण घर और 77,900 शहरी घर बन चुके हैं, जिनमें ₹579 करोड़ और ₹1650 करोड़ की वित्तीय सहायता दी गई है (PM Awas Yojana Haryana)। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। हरियाणा का कोई भी परिवार बिना छत के नहीं रहेगा।













