ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Entrepreneurship Commission: हरियाणा में स्टार्टअप क्रांति! उद्यमिता आयोग बनेगा, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

On: अगस्त 23, 2025 5:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Entrepreneurship Commission: हरियाणा में स्टार्टअप क्रांति! उद्यमिता आयोग बनेगा, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
Join WhatsApp Group

Haryana Entrepreneurship Commission: Startup revolution in Haryana! Entrepreneurship Commission will be formed, youth will get a big opportunity: हिसार | हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खबर! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में हरियाणा राज्य उद्यमिता आयोग की स्थापना का ऐलान किया है।

यह कदम युवाओं को उद्योग शुरू करने और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। सीएम ने कहा कि इस पहल से हरियाणा को देश का नंबर वन स्टार्टअप हब बनाया जाएगा और राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या को तीन गुना करने का लक्ष्य है।

विश्व उद्यमिता दिवस पर बड़ी घोषणा Haryana Entrepreneurship Commission

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विश्व उद्यमिता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के 22 स्टार्टअप्स को 1,14,30,000 रुपये की अनुदान राशि का चेक सौंपा।

सीएम ने बताया कि सरकार निजी निवेशकों के लिए ‘फंड ऑफ फंड्स’ बनाने का माहौल तैयार कर रही है। इससे स्थानीय स्टार्टअप्स में निवेश बढ़ेगा और हरियाणा उद्यमिता का बड़ा केंद्र बनेगा।

स्कूल-कॉलेजों में स्टार्टअप प्रतियोगिताएं

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि सभी स्कूलों और कॉलेजों में स्टार्टअप इंडिया स्लोगन प्रतियोगिताएं होंगी। जिला और राज्य स्तर पर विजेताओं को एक करोड़ रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। स्टार्टअप के रूप में विकसित होने वाले आइडियाज को सरकार माइक्रोफाइनेंस सहायता देगी। साथ ही, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के लिए विदेशी मेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

हर जिले में उत्कृष्ट केंद्र

सीएम ने हर जिले में उत्कृष्ट केंद्र खोलने की बात कही। ये केंद्र पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत कॉलेजों में बनाए जाएंगे। हर साल जिला और राज्य स्तर पर खुली कौशल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत 2,000 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उद्योगों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा, साथ ही 10,000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment