Haryana EV subsidy: Haryana Electric Vehicle Subsidy: You can get discount on EV again, know how much benefit you will get: (हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी) को लेकर हरियाणा सरकार एक बार फिर सक्रिय हो गई है। उद्योग-वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि 40 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों को सब्सिडी के दायरे में लाया जाए। खासतौर पर दोपहिया वाहनों पर कम से कम 15 प्रतिशत की छूट देने की सिफारिश की गई है।
इस कदम से (EV buyers Haryana) को सीधा फायदा मिलेगा, खासकर मिडिल क्लास परिवारों को जो महंगे पेट्रोल-डीजल वाहनों की तुलना में ईवी को अपनाना चाहते हैं। इससे न सिर्फ लोगों की जेब पर असर कम होगा, बल्कि पर्यावरण को भी राहत मिलेगी।
दिल्ली से खरीद रहे हैं लोग ईवी, हरियाणा को हो रहा नुकसान Haryana EV subsidy
वर्तमान में दिल्ली में (electric vehicle discount Haryana) की तुलना में बेहतर सब्सिडी मिल रही है। वहां 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जिससे हरियाणा के लोग दिल्ली में ईवी खरीदकर वहीं रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इससे हरियाणा सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।
अगर यह नई (EV scheme Haryana) लागू होती है, तो दोपहिया वाहन पर लगभग ₹15,000 और चार पहिया वाहन पर ₹1.5 लाख से ₹6 लाख तक की छूट मिल सकती है। इससे राज्य में ईवी रजिस्ट्रेशन बढ़ेगा और सरकार को भी लाभ मिलेगा।
गुरुग्राम बना ईवी हब, सब्सिडी से बढ़ेगा रुझान
खबरों के अनुसार, हरियाणा में सबसे ज्यादा (Gurugram EV registration) हो रहे हैं। गुरुग्राम में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि सब्सिडी को दोबारा लागू करना जरूरी है ताकि पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा मिल सके।
हरियाणा सरकार का यह कदम न सिर्फ आर्थिक रूप से फायदेमंद होगा, बल्कि राज्य को (Haryana green transport) की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यदि यह योजना जल्द लागू होती है, तो हरियाणा देश के अग्रणी ईवी राज्यों में शामिल हो सकता है।













