ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana First IIT: हरियाणा में पहला IIT सिरसा में: सरकार ने शुरू की जमीन की तलाश, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

On: जून 9, 2025 8:09 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana First IIT: हरियाणा में पहला IIT सिरसा में: सरकार ने शुरू की जमीन की तलाश, शिक्षा और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
Join WhatsApp Group

Haryana First IIT: Haryana’s first IIT in Sirsa: Government has started looking for land, education and business will get a boost: हरियाणा के सिरसा जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राज्य का पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) स्थापित होने की संभावना है।

हरियाणा की सैनी सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को शुरू करने का फैसला लिया है। इसके लिए सिरसा में कम से कम 300 एकड़ जमीन की तलाश शुरू हो गई है। यह परियोजना न केवल सिरसा के लिए, बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय होगी, क्योंकि यह शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाएगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा देगी।Haryana First IIT

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

जिला प्रशासन ने गांव मिट्ठी सुरेयं की पंचायत से 300 एकड़ पंचायती जमीन के लिए जमाबंदी और अक्स शिजरा की कॉपी मांगी है। साथ ही, पंचायत से इस परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पास करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिरसा के डीसी शांतनु शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है, और पंचायत से प्रस्ताव मांगा गया है। इन दस्तावेजों और प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। यदि यह परियोजना सिरसा में शुरू होती है, तो यह क्षेत्र देश भर के छात्रों के लिए शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

नए IIT में बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमएससी, पीजी, और पीएचडी जैसे कोर्स के साथ-साथ विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। यह संस्थान जेईई मेन और जेईई एडवांस के माध्यम से दाखिला देगा, जो देश के प्रतिभाशाली छात्रों को आकर्षित करेगा।

यह परियोजना सिरसा में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति देगी। सिरसा में IIT की स्थापना से न केवल शैक्षिक अवसर बढ़ेंगे, बल्कि रोजगार और व्यापार के नए द्वार भी खुलेंगे।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment