ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Free Electricity: हरियाणा में बिजली बिल जीरो! 2 लाख परिवारों को मिलेगी फ्री बिजली, जानें कैसे

On: अगस्त 28, 2025 6:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Free Electricity: हरियाणा में बिजली बिल जीरो! 2 लाख परिवारों को मिलेगी फ्री बिजली, जानें कैसे
Join WhatsApp Group

Haryana Free Electricity: Electricity bill is zero in Haryana! 2 lakh families will get free electricity, know how: चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब आपके बिजली बिल का बोझ खत्म होने वाला है। हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 तक 2 लाख से ज्यादा रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का बड़ा लक्ष्य रखा है।

यही नहीं, प्रदेश के सभी सरकारी भवनों को 31 दिसंबर 2025 तक सौर ऊर्जा से रोशन करने की योजना है। आइए, इस खबर में जानते हैं कि आपको इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और सरकार क्या कर रही है।

सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे सरकारी भवन Haryana Free Electricity

फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल | haryana-roadways-ballabgarh-delhi-ambala-amritsar-new-bus-service-timetable
फरीदाबाद और दिल्ली से सीधे पहुंचें अमृतसर, हरियाणा रोडवेज ने जारी किया नया शेड्यूल

हरियाणा सरकार हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। 31 दिसंबर 2025 तक सभी सरकारी भवनों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य रखा गया है, वो भी बिना किसी केंद्रीय वित्तीय मदद के। इसके लिए 4,523 सरकारी भवनों का सर्वे पूरा हो चुका है, जिनमें कुल 122 मैगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता होगी।

यह जानकारी चंडीगढ़ में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य समिति स्तरीय समन्वय (SLCC) बैठक में सामने आई। इस बैठक में योजना की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

2 लाख परिवारों को फ्री बिजली

पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय | haryana-roadways-new-bus-baijnath-palampur-delhi-gurugram-route-timing
पालमपुर से दिल्ली-गुरुग्राम के लिए नई रोडवेज बस शुरू, नोट करें रूट और स्टॉपेज का समय

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बताया कि हरियाणा न सिर्फ सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि इसका लाभ हर परिवार, खासकर गाँवों में रहने वालों को मिले।

ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह ने कहा कि अब तक प्रदेश में 30,631 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। आने वाले सालों में 2 लाख से ज्यादा घरों में सौर ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे बिजली मुफ्त मिलेगी और बिल का झंझट खत्म होगा।

पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल | haryana-roadways-panipat-delhi-jaipur-ajmer-new-bus-service-timetable-route
पानीपत से अजमेर बस सेवा शुरू, जानिए जयपुर और नीमराना का पूरा टाइम टेबल

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment