ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Government Jobs: हरियाणा में नौकरी का संकट! 4 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, कोर्ट में अटकी भर्तियां

On: August 29, 2025 6:02 AM
Follow Us:
Haryana Government Jobs: हरियाणा में नौकरी का संकट! 4 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली, कोर्ट में अटकी भर्तियां
Join WhatsApp Group

Haryana Government Jobs: Job crisis in Haryana! More than 4 lakh government posts vacant, recruitment stuck in court: चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरियों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राज्य के सभी सरकारी विभागों में करीब 4 लाख 25 हजार पद खाली पड़े हैं। इतना ही नहीं, राज्य के 65 रोजगार कार्यालयों में 4 लाख 4 हजार बेरोजगार रजिस्टर्ड हैं।

यह जानकारी सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के एक सवाल के जवाब में हरियाणा सरकार ने दी। सैलजा ने 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था। आइए जानते हैं, किन-किन विभागों में हैं ये रिक्तियां और क्यों अटकी हैं भर्तियां।

कौन से पद हैं खाली? Haryana Government Jobs

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षा विभाग से लेकर पुलिस तक, हर जगह कर्मचारियों की भारी कमी है। शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 16,840 पद, आंगनबाड़ी वर्कर के 2,856 पद और हेल्परों के 4,809 पद खाली हैं।

सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत 1.29 लाख कर्मचारियों को भर्ती किया है, लेकिन इनका वेतन नियमित कर्मचारियों से काफी कम है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने बताया कि 10 जुलाई 2025 तक राष्ट्रीय कैरियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर 4.25 लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं।

HPSC की भर्तियां कोर्ट में अटकी

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

इंप्लॉयमेंट एक्टिविस्ट श्वेता ढुल के अनुसार, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की कई भर्तियां कोर्ट में लटकी हुई हैं। इनमें असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA), असिस्टेंट प्रोफेसर, स्टेनो, MPHW, लैब टेक्निशियन (MLT) और ग्रुप C की 24,000 भर्तियां शामिल हैं, जिनका रिजल्ट अब रिवाइज होगा। इसके अलावा, 2024 में निकली पुलिस भर्ती को भी वापस ले लिया गया है।

HSSC की भर्तियां भी रुकी

आईसीएस कोचिंग के डायरेक्टर परिमल कुमार ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की करीब 10,000 भर्तियां कोर्ट केस की वजह से अटकी हैं। इनमें कॉमर्स स्ट्रीम, JBT मेवात कैडर, बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर (JE) और अन्य पद शामिल हैं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

दूसरी ओर, सोनीपत के भाजपा विधायक निखिल मदान ने विधानसभा के शून्यकाल में हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल (HISF) से हटाए गए कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि इन जवानों को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के तौर पर नौकरी की सुरक्षा दी जाए।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment