Haryana HPSC exam calendar: 49 exams will be held till December, see the full list here: हरियाणा HPSC परीक्षा कैलेंडर (Haryana HPSC exam calendar) का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सितंबर से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं की संशोधित सूची जारी कर दी है। इस कैलेंडर में कुल 49 परीक्षाएं शामिल हैं, जिनमें 18 स्क्रीनिंग टेस्ट और 31 सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होंगे।
आयोग ने यह कैलेंडर मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजा है। अब उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति नए सिरे से बनानी होगी। (HPSC exam dates 2025)
असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर पदों के लिए तय हुई तिथियां Haryana HPSC exam calendar
HPSC के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट 5 अक्टूबर को होगा। गणित विषय के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 28 सितंबर को और मुख्य परीक्षा 7 दिसंबर को होगी। संस्कृत, एनवायरमेंट साइंस और होम साइंस के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 12 अक्टूबर को और मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को होगी।
कॉमर्स विषय के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 9 नवंबर को और सब्जेक्ट टेस्ट 21 दिसंबर को होगा। इतिहास विषय के लिए परीक्षा 14 दिसंबर को तय की गई है। (HPSC assistant professor exam)
तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए भी परीक्षा शेड्यूल जारी
2 नवंबर को कई पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होंगे, जिनमें ट्रेजरी ऑफिसर, ADO (एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर), असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), नगर निगम इंजीनियर, SDE, असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर, वैज्ञानिक ग्रुप-B और विभिन्न लेक्चरर पद शामिल हैं।
इसके अलावा, 15 से 19 सितंबर के बीच एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, फैशन टेक्नोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी साइंस और ऑफिस मैनेजमेंट जैसे विषयों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होंगे। (HPSC lecturer exam dates)
3 से 8 नवंबर के बीच साइबर फॉरेंसिक, टॉक्सीकॉलोजी, डॉक्यूमेंट एनालिसिस, फिजिक्स और NDPS से जुड़े पदों के लिए भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। (HPSC subject knowledge test)













