ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Jobs Abroad: हरियाणा के युवाओं के लिए दुबई में नौकरी का मौका, जानें सैलरी और शर्तें!

On: नवम्बर 24, 2025 8:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Jobs Abroad: हरियाणा के युवाओं के लिए दुबई में नौकरी का मौका, जानें सैलरी और शर्तें!
Join WhatsApp Group

Haryana Jobs Abroad: हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है। दुबई में 300 फूड डिलीवरी राइडर पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें हरियाणा के अभ्यर्थी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह वैकेंसी हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के जरिए निकाली गई है। उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि यह मौका जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन? Haryana Jobs Abroad

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
फूड डिलीवरी से जुड़े काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी, लेकिन फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं।

खास बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को भारतीय मुद्रा के अनुसार ₹72,000 से ₹1,08,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।
नौकरी 2 साल के करार पर होगी।

डिलीवरी राइडर को दोपहर का भोजन, राशन और अन्य सामान की डिलीवरी का कार्य सौंपा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

आवेदन करने की प्रमुख शर्तें

आवेदकों के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं:

शरीर पर कोई भी टैटू नहीं होना चाहिए

उम्मीदवार क्लीन शेव हों

पगड़ी पहनने वाले भी आवेदन कर सकते हैं

भारतीय चिप ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

चयन के बाद अभ्यर्थी को यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा

नौकरी मिलने के बाद गियर वाली बाइक अनिवार्य होगी

इसके अलावा आवेदकों के पास होना चाहिए:

पासपोर्ट

दोपहिया वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस

शिक्षा प्रमाण-पत्र

हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड | haryana-bharatnet-5154-gram-panchayats-connected-telecom-reforms-incentive
हरियाणा के गांवों में दौड़ा हाई-स्पीड इंटरनेट: 5,154 पंचायतें भारतनेट से जुड़ीं, मिला बड़ा फंड

मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट

Haryana Jobs Abroad

रक्त परीक्षण (HCV, HIV, VDRL)

नेत्र परीक्षण (रंग अंधापन टेस्ट)

छाती का एक्स-रे (टीबी जांच के लिए)

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment