ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Khel Mahakumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ की धूम, 26 खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी, जानिए पूरी डिटेल

On: अगस्त 1, 2025 2:43 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Khel Mahakumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ की धूम, 26 खेलों में भिड़ेंगे खिलाड़ी, जानिए पूरी डिटेल
Join WhatsApp Group

Haryana Khel Mahakumbh: Sports Mahakumbh is celebrated in Haryana, players will compete in 26 games, know the full details: (हरियाणा खेल महाकुंभ 2025) की शुरुआत 2 अगस्त को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ करेंगे। इस महाकुंभ में 15,410 खिलाड़ी 26 अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन चार जिलों—पंचकूला, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत—में आयोजित किया जाएगा।

पंचकूला में (Haryana athletics), बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और हॉकी के मुकाबले होंगे। फरीदाबाद में (Haryana shooting competition) और ताइक्वांडो, रोहतक में बॉक्सिंग, नेटबॉल और फुटबॉल, जबकि सोनीपत में लॉन टेनिस की प्रतियोगिताएं होंगी।

पदकों की दौड़ और खिलाड़ियों की तैयारी (Haryana medal winners) Haryana Khel Mahakumbh

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

इस खेल महाकुंभ के पहले चरण में 4 अगस्त तक मुकाबले होंगे, जिसमें 836 पदक दिए जाएंगे। दूसरे चरण के मुकाबले अगस्त के अंतिम सप्ताह में होंगे, जिसमें 1266 पदक विजेताओं को मिलेंगे। कुल मिलाकर 2102 पदकों के लिए खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि यह आयोजन (Khelo India Youth Games) से भी बड़ा होगा। जहां खेलो इंडिया में लगभग 8000 खिलाड़ी भाग लेते हैं, वहीं हरियाणा के इस आयोजन में 15 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता बरती गई है और सभी जिलों के खेल अधिकारियों की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की गई है।

खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधाएं और भविष्य की गारंटी (Haryana sports policy)

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

(हरियाणा खेल महाकुंभ) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खाने-पीने, किट और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। खेल मंत्री ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इसके अलावा विजेता खिलाड़ियों को (Haryana sports quota) के तहत सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण मिलेगा।

सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन प्रमाणपत्र भी जारी किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को नौकरी में लाभ मिलेगा। एक विशेष कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, जिसके तहत कोई भी खिलाड़ी अपनी शिकायत सीधे दर्ज करा सकता है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा की बेहतरीन खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने राज्य को खेलों में देश का सिरमौर बना दिया है। इस महाकुंभ के जरिए राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने जा रही है।

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban
हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment