Haryana Metro Project: Metro will run in Gurugram in 20 months, know the complete route and update: (Haryana Metro Project 2025) को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुग्राम में मेट्रो का पहला चरण अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। गुरुग्राम रेल लिमिटेड (GMRL) ने इस प्रोजेक्ट के लिए सिविल निर्माण का ठेका दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन को दिया है। ₹1277 करोड़ प्लस GST में यह अनुबंध तय किया गया है।
GMRL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आवंटन पत्र अगले दो से तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद साइट पर काम शुरू करने की तैयारी होगी।
20 महीने में पूरा होगा पहला चरण Haryana Metro Project
हालांकि पहले चरण के लिए आधिकारिक समय सीमा 30 महीने तय की गई है, लेकिन GMRL ने (Haryana Metro Construction) को 20 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। चंडीगढ़ में दो दिनों तक चली बैठक में GMRL के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने इस अनुबंध को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने संबंधित कंपनी को जल्द से जल्द साइट तैयार करने का निर्देश दिया है। उम्मीद है कि अगले महीने से औपचारिक रूप से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जानिए कौन-कौन से सेक्टर होंगे शामिल
पहले चरण में मेट्रो का निर्माण मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 101 तक किया जाएगा। इसमें कुल 13 स्टेशन शामिल होंगे:
सेक्टर 45, साइबर पार्क (सेक्टर 46), सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 33, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर 10, सेक्टर 37, बसई, सेक्टर 9 और सेक्टर 101।
(Haryana Metro Route Map) के अनुसार, दूसरे चरण में सेक्टर 9 से साइबर हब तक मेट्रो कनेक्टिविटी दी जाएगी। तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो का निर्माण होगा।
यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम की ट्रैफिक समस्या को कम करने और शहर को स्मार्ट सिटी की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।











