ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Millet Supply: थाली से क्यों गायब हुआ बाजरा? हरियाणा के गरीब परिवारों को लगा बड़ा झटका

On: नवम्बर 22, 2025 11:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Millet Supply: थाली से क्यों गायब हुआ बाजरा? हरियाणा के गरीब परिवारों को लगा बड़ा झटका
Join WhatsApp Group

Haryana Millet Supply चंडीगढ़ | सर्दियों में राशन डिपो पर बाजरा मिलने की उम्मीद लगाए हरियाणा के लाखों गरीब परिवारों को इस बार बड़ा निराशा झेलनी पड़ेगी। नायब सैनी सरकार ने दिसंबर की लोकेशन में भी बाजरा शामिल नहीं किया है। नवंबर में भी यही स्थिति रही थी। ऐसे में बीपीएल कार्ड धारकों की थाली से इस बार बाजरा पूरी तरह गायब रहेगा।
डिपो पर उपभोक्ताओं को केवल गेहूं, चीनी और सरसों का तेल ही दिया जा रहा है।

दिसंबर में भी नहीं मिलेगा बाजरा Haryana Millet Supply

सूत्रों के मुताबिक, बीपीएल राशन कार्ड धारकों को नवंबर की तरह दिसंबर में भी पूरा 5 किलोग्राम गेहूं ही मिलेगा। यानी जो लोग बाजरा का इंतज़ार कर रहे थे, उन्हें अब मार्केट से ही खरीदना पड़ेगा।

हर साल मिलता था बाजरा लेकिन इस बार क्यों नहीं?
अब तक हर साल सर्दियां शुरू होते ही राशन डिपो पर बाजरा बांटा जाता रहा है। 5 किलोग्राम गेहूं की जगह लोगों को 3 किलो गेहूं

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

+ 2 किलो बाजरा दिया जाता था।

लेकिन इस बार बाजरा उपलब्ध न होने के कारण सरकार ने सिस्टम में बदलाव कर दिया है।

डिपो धारक भी दुविधा में हैं। उनका कहना है कि
“हर साल नवंबर तक बाजरा डिपो पर आ जाता था, लेकिन इस बार दिसंबर की लोकेशन में भी बाजरा नजर नहीं आ रहा। इसलिए वितरण संभव नहीं है।”

राशनकार्ड धारकों ने सरकार से मांग की है कि बाजरा जल्द डिपो पर उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि इसे बाज़ार से खरीदना गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ा देगा।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

सरकार ने बताई वजह — क्यों नहीं खरीद पाई बाजरा?

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रदेश सरकार ने मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद ही नहीं की।
कारण?

लगातार बारिश के कारण बाजरे का रंग काला पड़ गया, जिससे उसकी क्वालिटी खराब हो गई।
गुणवत्ता प्रभावित होने के कारण सरकार ने खरीद बंद करने का निर्णय लिया। इसी वजह से इस बार बाजरा राशन डिपो तक नहीं पहुंच सका।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment