ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

HSSC Merit List: मेरिट से बनी लिस्ट ही बचा सकती है 24 ग्रुप के चयनित उम्मीदवारों की नौकरी: कोर्ट

On: नवम्बर 22, 2025 11:24 पूर्वाह्न
Follow Us:
HSSC Merit List: मेरिट से बनी लिस्ट ही बचा सकती है 24 ग्रुप के चयनित उम्मीदवारों की नौकरी: कोर्ट
Join WhatsApp Group

HSSC Merit List:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पिछले साल जारी किए गए 24 ग्रुप की ग्रुप C चयन सूची और दी गई नियुक्तियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी की है कि इन उम्मीदवारों की नियुक्ति तभी सुरक्षित रह सकती है, जब यह मेरिट लिस्ट सामाजिक-आर्थिक मानदंड (SEBC) के अंकों को जोड़कर नहीं, बल्कि बिना उनके तैयार की गई हो।

यानी अब इन 24 ग्रुप के चयनित उम्मीदवारों की नौकरी का भविष्य पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि मेरिट किस आधार पर बनी थी।

HSSC को दायर करना होगा एफिडेविट HSSC Merit List

सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल हरियाणा, प्रविंद्र चौहान ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक नहीं दिए गए थे।
लेकिन इस पर कुछ प्रतिवादी पक्ष ने सवाल उठाया, जिसके बाद खंडपीठ ने HSSC को साफ निर्देश दिया है कि वह एफिडेविट दायर कर पूरी जानकारी पेश करे।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

एफिडेविट में यह सभी विवरण देने होंगे:

उम्मीदवारों के CET परीक्षा में प्राप्त अंक

रोल नंबर

नाम

हर ग्रुप व कैटेगरी की कट-ऑफ

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

और किस आधार पर नियुक्तियां दी गईं

अगली सुनवाई 28 नवंबर को

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और जस्टिस सुदीप्ति शर्मा की खंडपीठ ने 14 नवंबर को सुनवाई के बाद अपने निर्देश जारी किए।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी, जो इस पूरे विवाद का अगला महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

आयोग ने यह भी दावा किया कि उसने दो लिस्टें बनाई थीं—

एक लिस्ट में सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक शामिल थे

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

दूसरी में नहीं

दोनों लिस्टों में जो उम्मीदवार सामान्य (common) थे, उनका ही चयन किया गया।
अब कोर्ट इस पूरे दावे की सच्चाई को अगली सुनवाई में परखेगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment