ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Sarpanch News: सरपंच अब दूसरे राज्यों में जाकर सीखेंगे ‘सक्सेस मंत्र’, मिला नया टास्क! 

On: नवम्बर 22, 2025 8:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Sarpanch News: सरपंच अब दूसरे राज्यों में जाकर सीखेंगे ‘सक्सेस मंत्र’, मिला नया टास्क! 
Join WhatsApp Group

Haryana Sarpanch News: हरियाणा में पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विकास एवं पंचायत विभाग ने पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राज्य के सरपंचों को राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अध्ययन दौरे पर भेजने का फैसला लिया है।

इस विजिट का मकसद है— Haryana Sarpanch News

दूसरे राज्यों की आदर्श ग्राम पंचायतों का कामकाज समझना और वहां के सफल मॉडल हरियाणा के गांवों में लागू करना, जिससे पंचायतों की इनकम भी बढ़े और विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो सके।

22 जिलों से चुने गए 1747 प्रतिनिधि

जानकारी के मुताबिक, इस अध्ययन दौरे के लिए 22 जिलों की 1747 ग्राम पंचायतों से बराबर संख्या में प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इनमें—

948 पुरुष प्रतिनिधि

799 महिला प्रतिनिधि

शामिल हैं, जो मिलकर गांवों के विकास का भविष्य तय करेंगे।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

6 चरणों में दौरा, 17 नवंबर से 26 दिसंबर तक शेड्यूल

सरपंचों का यह दौरा 17 नवंबर से शुरू हो चुका है और 26 दिसंबर तक जारी रहेगा।
प्रतिनिधियों को 6 अलग-अलग चरणों में भेजा जाएगा, ताकि सभी को विस्तार से सीखने का मौका मिल सके।

इस दौरान जनप्रतिनिधि विकास से जुड़े 9 प्रमुख थीम्स (धोन्स) पर यह समझेंगे कि बाकी राज्यों ने अपने-अपने गांवों को मॉडल बनाने के लिए कौन-कौन से इनोवेशन अपनाए।

इन 9 विकास लक्ष्यों पर होगी खास नज़र

इन स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों को प्रमुखता दी जाएगी—

गरीबी मुक्त और आजीविका संपन्न पंचायत

स्वस्थ गांव

बाल हितैषी गांव

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

जल पर्याप्त गांव

स्वच्छ और हरा-भरा गांव

आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव

सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सुरक्षित गांव

सुशासन वाली पंचायत

महिला हितैषी पंचायत

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

दौरे का उद्देश्य इन सभी लक्ष्यों के लिए बेहतर मॉडल अपनाना है, जिससे हरियाणा के गांव आने वाले समय में और अधिक विकसित और आत्मनिर्भर बन सकें।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment