ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pension: हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, पेंशन की तारीख फिक्स, खाते में आएंगे 600 रुपये एरियर

On: फ़रवरी 15, 2026 1:09 अपराह्न
Follow Us:
Pension: हरियाणा में बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, पेंशन की तारीख फिक्स, खाते में आएंगे 600 रुपये एरियर
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Haryana Old Age Pension Update: हरियाणा के बुजुर्गों के लिए राजधानी से राहत भरी खबर आई है। बुढ़ापा पेंशन को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति को खत्म करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने दो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। पहला यह कि अब बुजुर्गों को पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को पेंशन जारी करने का नियम बना दिया है। दूसरा, जिन 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन किसी कारणवश होल्ड की गई थी, उसे तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। समाज कल्याण मंत्री कृष्ण बेदी ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

अब हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी सम्मान राशि

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन और अन्य वर्गों को मिलने वाली सहायता राशि को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अब पूरे प्रदेश में हर महीने की 10 तारीख को पेंशन जारी कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोई व्यक्ति पूरी तरह अपात्र साबित नहीं हो जाता, तब तक उसकी पेंशन किसी भी हाल में नहीं रोकी जाएगी। अगर कोई मामला संदिग्ध भी लगता है, तो भी विभाग भुगतान जारी रखेगा ताकि बुजुर्गों को आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

16 फरवरी तक खाते में आएंगे एरियर के पैसे

परिवार पहचान पत्र (PPP) के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि रोकी गई नवंबर महीने की पेंशन शनिवार को रिलीज कर दी गई है। दिसंबर माह का स्टेटस भी अगले 2-3 दिनों में क्लियर हो जाएगा। सरकार ने बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नवंबर 2025 से पूर्वप्रभावी रूप से देने का फैसला किया है। इसके तहत 16 फरवरी तक लाभार्थियों के खातों में एरियर जारी कर दिया जाएगा। तीन महीने की 200 रुपये की बढ़ोतरी के हिसाब से कुल 600 रुपये बुजुर्गों के खाते में आएंगे।

अधिकारी घर जाकर करें सत्यापन, पेंशन नहीं रुकेगी

सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उनकी अनुमति के बिना किसी भी बुजुर्ग की पेंशन न रोकी जाए। यदि किसी लाभार्थी की पात्रता संदिग्ध लगती है, तो मोबाइल पर मैसेज भेजकर कारण बताया जाए और उसे अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाए। दस्तावेज अधूरे होने पर अधिकारी खुद बुजुर्ग के घर जाएं और सत्यापन करें। सीएम ने साफ कहा है कि कागज की कमी के कारण भुगतान नहीं रुकना चाहिए।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

Faridabad: प्रॉपर्टी आईडी की टेंशन होगी खत्म, नगर निगम ने शुरू किया प्रदेश का पहला कॉल सेंटर

भरोसेमंद और सटीक खबरों के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment