ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Pension Increase: बुजुर्गों को सौगात: अब 3200 रुपये होगी पेंशन, जानें ताजा अपडेट!

On: सितम्बर 27, 2025 5:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Pension Increase: बुजुर्गों को सौगात: अब 3200 रुपये होगी पेंशन, जानें ताजा अपडेट!
Join WhatsApp Group

Haryana Pension Increase elderly benefits: करनाल | हरियाणा के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी! प्रदेश सरकार जल्द ही वृद्धजनों की पेंशन को बढ़ाकर 3200 रुपये करने वाली है। अभी बुजुर्गों को हर महीने 3000 रुपये पेंशन मिलती है। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने यह ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी देखभाल व सम्मान सरकार की पहली जिम्मेदारी है। मंत्री जी रविवार को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज सभागार में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

महिलाओं के लिए भी बड़ी शुरुआत Haryana Pension Increase

मंत्री ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के लिए भी एक नई योजना शुरू की है। 1 नवंबर से पंडित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद है कि हर परिवार को बुनियादी सुविधाएं मिलें और कोई भी जरूरतमंद मदद से वंचित न रहे।

सरकार की उपलब्धियां

कार्यक्रम में मनोहर लाल ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार लगातार काम कर रही है।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

सेवा पखवाड़े के दौरान पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और टीबी मरीजों को दवाइयां व गोद लेने जैसी पहलें की जा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ मेले में भी हिस्सा लिया और दुकानदारों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।

बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान

पेंशन बढ़ाने की घोषणा होते ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लोगों ने इसे बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खास ध्यान दे रही है। जैसे-जैसे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वैसे-वैसे बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद वर्गों की पेंशन में और इजाफा किया जाएगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment