ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा पुलिस भर्ती: 15 अप्रैल से पंचकूला में फिजिकल शुरू, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानें पूरा शेड्यूल

On: अप्रैल 12, 2026 1:25 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा पुलिस भर्ती: 15 अप्रैल से पंचकूला में फिजिकल शुरू, परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानें पूरा शेड्यूल
Join WhatsApp Group

पंचकूला, 12 अप्रैल (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस महकमे में कॉन्स्टेबल के पदों को भरने के लिए कमर कस ली है। आयोग ने पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 15 अप्रैल से फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) शुरू करने का फैसला लिया है। इस भर्ती के लिए करीब 2.70 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। शुरुआत के एक हफ्ते में रोजाना 1000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसके बाद यह संख्या बढ़ाकर 3000 प्रतिदिन कर दी जाएगी। टेस्ट का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है।

सेंसर वाली जर्मन मशीनों का पहरा

आयोग ने इस बार भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया है। अभ्यर्थियों की हाइट और छाती की माप के लिए 25 आधुनिक जर्मन मशीनें मंगवाई गई हैं। इन मशीनों की खासियत यह है कि इनमें सेंसर लगे हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने हाइट नापते समय अपनी एड़ी उठाई, तो स्क्रीन पर तुरंत ‘जीरो’ प्रदर्शित हो जाएगा। आयोग ने कंपनियों के साथ टाइअप कर लिया है ताकि नापतौल में किसी भी तरह की मानवीय चूक या धांधली की गुंजाइश न रहे।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

बसों का विशेष इंतजाम

HSSC के इस शेड्यूल के मुताबिक, फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और नापतौल की पूरी प्रक्रिया को 85 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जुलाई के आसपास लिखित परीक्षा की तैयारी है। दूर-दराज से आने वाले युवाओं को परेशानी न हो, इसके लिए चंडीगढ़ और पंचकूला डिपो की 5-5 स्पेशल बसें जीरकपुर और रेलवे स्टेशन से स्टेडियम के बीच चलेंगी। साथ ही, प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाली बसों को भी पंचकूला होकर चलाने का निर्देश दिया गया है।

मैनेजमेंट के लिए तैनात रहेंगे कोच और आयोग के सदस्य

भर्ती प्रक्रिया की निगरानी के लिए स्टेडियम में हर वक्त HSSC का एक सदस्य मौजूद रहेगा। खेल विभाग से विशेष तौर पर कोच और इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि व्यवस्था बनी रहे। यदि किसी अभ्यर्थी को नापतौल या अन्य किसी प्रक्रिया में दिक्कत आती है, तो उसका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। आयोग सामाजिक संस्थाओं से भी बात कर रहा है ताकि युवाओं के लिए स्टेडियम के बाहर नाश्ते और खाने का उचित प्रबंध किया जा सके।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

हरियाणा में गेहूं खरीद पर सीएम सैनी का बड़ा फैसला: अब 3-स्तरीय चेकिंग के बाद ही बिकेगी फसल

ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment