ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Police Bharti: हरियाणा पुलिस भर्ती CET 2025 के बाद शुरू होगी प्रक्रिया, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणाएं

Follow Us:
Haryana Police Bharti: हरियाणा पुलिस भर्ती CET 2025 के बाद शुरू होगी प्रक्रिया, सीएम सैनी ने की बड़ी घोषणाएं
Join WhatsApp Group

Haryana Police Recruitment: Haryana Police recruitment process will start after CET 2025, CM Saini made big announcements: हरियाणा पुलिस भर्ती CET 2025 (Haryana Police Bharti) को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अहम एलान किया है। दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में आयोजित विकास रैली में सीएम सैनी ने स्पष्ट किया कि 26 और 27 जुलाई को आयोजित CET परीक्षा के बाद पुलिस विभाग में नए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग को भर्ती संख्याएं और प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिला अभ्यर्थियों को एक परिजन सहित नि:शुल्क परिवहन सुविधा दी जाएगी ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।

बाढड़ा के लिए ₹68 करोड़ की 19 परियोजनाएं घोषित Haryana Police Bharti

सीएम सैनी ने बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के मांगपत्र के जवाब में 68 करोड़ की लागत वाली 19 विकास परियोजनाएं (Badhra Projects) घोषित कीं। इनमें शामिल हैं:

झोझूकलां को महाग्राम योजना में शामिल करना

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

गांवों के कच्चे रास्तों के लिए ₹5 करोड़ और अन्य विकास कार्यों के लिए ₹5 करोड़

पातुवास गांव में पशु चिकित्सालय

₹3 करोड़ की लागत से बाढड़ा में बिजली सब-डिविजन

हाईपरटेंशन तार हटाने के लिए ₹3 करोड़

बाढड़ा में नई अनाज मंडी की घोषणा

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

साथ ही, कलियाणा-दादरी रोड को फोरलेन में बदलने की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की बात भी कही गई।

सिंचाई और सड़क निर्माण को भी मिली प्राथमिकता

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि:

मकड़ानी गांव में ₹32 करोड़ की लागत से झील बनाई जाएगी, जिससे 10 हजार एकड़ में जल रिचार्ज संभव होगा

बधवाना माईनर के पुनर्निर्माण पर ₹40 करोड़ खर्च होंगे

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अन्य सिंचाई योजनाओं पर ₹125 करोड़ निवेश होगा

साथ ही बाढड़ा की 40.31 किमी की 12 PWD सड़कें ₹20.43 करोड़ से रिपेयर होंगी, जबकि मार्केटिंग बोर्ड की 13.8 किमी की 5 और 11.7 किमी की 3 सड़कें ₹1.19 करोड़ से दुरुस्त होंगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment