ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Rain Train Cancellation: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट! 18 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की मुश्किल

On: अगस्त 27, 2025 5:12 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Rain Train Cancellation: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट! 18 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की मुश्किल
Join WhatsApp Group

Haryana Rain Train Cancellation news: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी जैसे 8 जिलों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। सड़कों पर जलभराव की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही भारतीय रेलवे को भी बड़ा फैसला लेना पड़ा है। बारिश और बाढ़ के कारण 18 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

18 ट्रेनें रद्द, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

हरियाणा के कई हिस्सों में तेज बारिश का असर रेलवे सेवाओं पर भी पड़ा है। पंजाब के पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के कुंद्रोदी रेलवे ट्रैक पर बना चक्कर पल बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा, जम्मू तवी से श्री वैष्णो देवी कटरा और जम्मू तवी से बड़ी ब्राह्मणा डाउन लाइन पर बाढ़ का पानी भर गया है। इस वजह से रेलवे ने अगले आदेश तक 18 ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक की जा सकती है।

रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों का विवरण

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

बारिश के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया है। 26 अगस्त 2025 को रद्द होने वाली ट्रेनों में 20434 (VDK–SFG), 74910 (MCTM–PTK), 14610 (SVDK–YNRK), 22402 (MCTM–DEE), 12446 (SVDK–NDLS), 16032 (SVDK–MAS), 22462 (SVDK–NDLS), 14503 (KLK–SVDK), 22461 (NDLS–SVDK), 74907 (PTK–MCTM), 14609 (YNRK–SVDK), 22477 (NDLS–SVDK), 12238 (JAT–BSB), 22440 (SVDK–NDLS), 12445 (NDLS–SVDK), 20433 (SFG–SVDK), 22439 (NDLS–SVDK) शामिल हैं। इसके अलावा, 27 अगस्त को 22478 (SVDK–NDLS) रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट भी किया गया है। जैसे, 22317 (SDAH–JAT) को 25 अगस्त को फिरोजपुर/अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया और 22318 (JAT–SDAH) 27 अगस्त को फिरोजपुर/अंबाला से शुरू होगी।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment