Haryana Ration Card eKYC: e-KYC is mandatory for ration card holders, if not done, ration may be stopped: राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC (Ration Card eKYC Mandatory) अब अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो आने वाले दिनों में डिपो से आपको मिलने वाला राशन रुक सकता है।
हरियाणा सरकार गरीब वर्ग को सस्ते दामों पर अनाज उपलब्ध कराने के लिए पीडीएस सिस्टम के तहत कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अब इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए (Biometric KYC Ration Card) अनिवार्य कर दिया गया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी राशन डिपो को निर्देश दिए हैं कि वे अपने लाभार्थियों का e-KYC पूरा करवाएं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अब यह प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं को डिपो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
‘मेरा e-KYC’ ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया Haryana Ration Card eKYC
डिपो पर अक्सर केवल परिवार का एक सदस्य राशन लेने जाता है, जिससे बाकी लोगों का (Ration Card Verification) नहीं हो पाता। इसी कारण सरकार ने ‘मेरा e-KYC’ नामक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से अब हर लाभार्थी अपने चेहरे की बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकता है।
इसके अलावा डिपो पर बिक्री यंत्र के माध्यम से भी बायोमेट्रिक पहचान (Mobile eKYC for Ration) जारी है। सरकार की यह पहल अब हर लाभार्थी को सिस्टम में अपडेट करने और फर्जी लाभार्थियों की पहचान रोकने के लिए की गई है। अब केवल सत्यापित उपभोक्ताओं को ही राशन मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर हुआ अमल, अब हर लाभार्थी को करवाना होगा e-KYC
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग (DG Food Supply Haryana) ने पत्र जारी कर यह निर्देश दिए हैं कि सभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों का e-KYC जरूरी है। यह प्रक्रिया पीडीएस सिस्टम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी लाभार्थी का e-KYC नहीं होता है तो उसे राशन मिलना बंद किया जा सकता है। इसलिए सभी राशन कार्ड धारकों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत अपने e-KYC की प्रक्रिया पूरी करें।









